राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज विकास नगर में हुआ - छात्र वंदन गुरु अभिनन्दन
राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज विकास नगर में हुआ - छात्र वंदन गुरु अभिनन्दन
लखनऊ
भारत विकास परिषद अवध प्रांत की ओर से जीजीआईसी विकास नगर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा प्रधानाचार्य कुसुम वर्मा को सम्मानित किया गया।क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सच्चिदानंद, अध्यक्ष एडवोकेट वाई के गुप्ता, कोषाध्यक्ष कविता सिंह गुप्ता, गतिविधि संयोजक संस्कार जी. एन. टंडन, संस्कार संयोजिका मनोरमा उपाध्याय और संयोजक वीना गुप्ता के नेतृत्व में पांच छात्राओं का उपहार देकर वंदन किया गया । गीत गुरू मेरी पूजा गुरू गोविन्द गुरू मेरा परब्रह्म गुरू परमेश्वर... गाकर छात्राओं द्वारा उपहार देकर व अपने गुरू शिक्षिकाओं का चरण स्पर्श कर अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम में मंच संचालन प्रवक्ता हिन्दी सीमा वर्मा ने किया । स्टाफ में कंचन लता सिंह, मीनाक्षी दुबे, शबनम, अनु गंगवार, अपर्णा जौहरी , पूनम नागर, स्मिता पटेल, बबिता रानी वर्मा, मनीषा सक्सेना , प्रियंका सिंह, रश्मि मिश्रा , मीनाक्षी श्रीवास्तव, गीतांजलि पांडेय सहित सीमा तथा प्रीति उपस्थित रहे।अंत में प्रधानाचार्य कुसुम वर्मा ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया ।
Comments
Post a Comment