वृद्धाश्रम में 96 बुजुर्गों को फल व मिठाई बांटकर मनाया दीपोत्सव

वृद्धाश्रम में 96 बुजुर्गों को फल व मिठाई बांटकर मनाया दीपोत्सव 
जौनपुर । गोवर्धन पूजा के अवसर पर नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड वेलफेयर फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से सोमवार को सैय्यद अलीपुर स्थित वृद्धाश्रम में निश्शुल्क फल और मिठाई का वितरण किया गया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने बुजुर्गों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। संस्था के संस्थापक-अध्यक्ष एवं फिल्म निर्देशक आलोक तिवारी ने कहा कि माता-पिता त्यागने के लिए नहीं, बल्कि पूजने के लिए होते हैं। वे साक्षात भगवान हैं। वृद्धाश्रम में 96 बुजुर्गों को देखकर मन व्यथित हुआ। यह समाज के लिए चिंतन और आत्ममंथन का विषय है। उन्होंने कहा कि बेहतर परिवार और समाज के निर्माण के लिए बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के साथ संस्कारयुक्त एवं धर्मनिष्ठ जीवन देना जरूरी है। इस मौके पर शैलेन्द्र तिवारी गुड्डू, रविशंकर तिवारी, संदीप तिवारी पिंटू तथा वृद्धाश्रम संचालक रवि चौबे मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन