2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना सुनिश्चित: तनुज पांडेय

2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना सुनिश्चित: तनुज पांडेय
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेता तनुज पांडेय ने अपने आवास आशा मधुपुर में दीपावली की शुभकामनाएं देने के अवसर पर पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बदलापुर विधानसभा की राजनीतिक स्थिति, क्षेत्रीय विकास और आगामी चुनाव को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने पूर्व विधायक ओमप्रकाश 'बाबा' दुबे की प्रस्तावित साइकिल यात्रा पर टिप्पणी करने के साथ ही वर्तमान विधायक रमेश चंद्र मिश्र के संतृप्त बदलापुर के दावे पर भी सवाल उठाए।पूर्व विधायक ओमप्रकाश 'बाबा' दुबे की 11 नवंबर को प्रस्तावित साइकिल यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर तनुज पांडेय ने तंज कसते हुए कहा कि दुबे जी साइकिल यात्रा के बाद हाथी यात्रा भी निकालेंगे। वहीं, यह पूछे जाने पर कि क्या वह इन यात्राओं के जवाब में कोई बड़ी लकीर खींचेंगे, उन्होंने कहा कि उनका किसी से कोई मुकाबला नहीं है। उनका उद्देश्य क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचकर अपनी बात और समाजवादी पार्टी का संदेश पहुंचाना है।वर्तमान विधायक रमेश चंद्र मिश्र द्वारा बदलापुर विधानसभा को संतृप्त बताए जाने पर तनुज पांडेय ने कहा कि कोई भी विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह संतृप्त नहीं हो सकता। विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और हर क्षेत्र में सुधार की संभावनाएं बनी रहती हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं और विकास की जरूरतों को ध्यान में रखना चाहिए। वहीं किसानों के हित में बात करते हुए कहा कि आज खाद पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहे जिससे किसानों की बुवाई प्रभावित है वहीं सपा कार्यकाल में किसानों के हित की बात बेरोजगारों की हित की बात हर समय हुई है। और आगे भी होती रहेगी क्योंकि हमारे पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी जमीन से जुड़े थे और आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्हीं के बताए हुए मार्ग पर चलकर आज युवाओं की धड़कन बने हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन