*विगत 20 वर्षों से नशा मुक्त भारत अभियान चला रहे राज्य पाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन को मेरा युवा भारत खैरागढ़ छुईखदान गण्डई खेल एवं युवा कार्यक्रम भारत सरकार ने सम्मानित किया*

*विगत 20 वर्षों से नशा मुक्त भारत अभियान चला रहे राज्य पाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन को मेरा युवा भारत खैरागढ़ छुईखदान गण्डई खेल एवं युवा कार्यक्रम भारत सरकार ने सम्मानित किया*
*कथनी करनी एक हो तभी होगा नशा मुक्त भारत अभियान सफल_तुलेश्वर कुमार सेन*

*आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का सफल आयोजन*

*विषय – नशामुक्त युवा भारत (Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat)*

*युवा शक्ति को सही दिशा, नशे से दूरी और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का संकल्प!*

दिनांक 21 नवंबर 2026 को रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय, साल्हेवारा में MY Bharat – खैरागढ़ छुईखदान गंडई के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी, राजनांदगांव आदरणीय श्री शुभजीत डेय जी के मार्गदर्शन में छुईखदान विकासखंड के NYV शिव कुमार गात्रेकर द्वारा आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य विषय "नशामुक्त युवा भारत – विकसित भारत की ओर एक सशक्त कदम" रहा। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना, नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा समाज में नशामुक्ति का सकारात्मक संदेश प्रसारित करना था।

*अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति*

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय श्रीमती प्रियंका खम्हन ताम्रकार जी उपस्थित रहीं।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हेमलता मंडावी जी, 
सांसद प्रतिनिधि श्री खम्हन ताम्रकार जी, 
श्री निजाम मंडावी जी 
एवं पत्रकार आदरणीय श्री दिलीप शुक्ला सर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य आदरणीया श्रीमती नीतू डोंगरे मैडम ने की।

*विषय विशेषज्ञों एवं विशेष वक्ताओं का मार्गदर्शन*

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट वक्ताओं ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को अपने अनुभवों एवं विचारों से मार्गदर्शन प्रदान किया।

*स्वास्थ्य विभाग: आदरणीय डॉ. प्रकाश खुंटे जी, एम.डी. राजनांदगांव शासकीय चिकित्सालय द्वारा नशे के शारीरिक एवं मानसिक दुष्परिणामों तथा स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।*- 

*शिक्षा विभाग: राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक आदरणीय श्री तुलेश्वर कुमार सेन जी ने नशामुक्ति, शिक्षा एवं जागरूक समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रेरणादायी विचार रखे_उन्होंने कहा_हमारी कथनी करनी एक हो तभी होगा नशा मुक्त भारत अभियान सफल,एक तरफ हम स्वयं नशा करेंगे या उनका प्रचार प्रसार करेंगे या नशा करने वालों का सहयोग करेंगे और दूसरे तरफ नशापान की विरोध में बात करेंगे तो यह स्वयं के साथ और समाज के धोखा है*

*पुलिस विभाग: आदरणीय श्री सीताराम सागर जी (थाना प्रभारी, सालेवारा) ने युवाओं को अनुशासन, कानून के प्रति जागरूकता एवं नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।*

*समाजसेवी: आदरणीय श्री मनोज साहू जी ने सामाजिक जिम्मेदारियों एवं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के महत्व पर अपने विचार साझा किए।*- 

*आपदा नियंत्रण एवं प्रबंधन विभाग: आदरणीय श्री मिथलेश पटेल जी ने आपदा प्रबंधन, सुरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।*

*कार्यक्रम का शुभारंभ एवं प्रमुख गतिविधियाँ*

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती प्रियंका खम्हन ताम्रकार जी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर तिलक एवं पुष्पमाला अर्पित कर, आरती एवं वंदना के साथ किया गया। इस मंगलमय शुरुआत ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी वातावरण प्रदान किया।

इसके पश्चात उपस्थित समस्त अतिथियों को स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

1. नशामुक्ति पर जागरूकता एवं संवाद: सभी अतिथियों एवं विषय विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों, इससे बचाव के उपायों तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

2. नशामुक्ति जागरूकता फ्लेक्स: विशेष फ्लेक्स के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों एवं नशामुक्त जीवन के महत्व को दृश्य माध्यम से समझाया गया।

3. हस्ताक्षर अभियान (Signature Wall): विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने नशामुक्त भारत के समर्थन में फ्लेक्स पर हस्ताक्षर कर स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प व्यक्त किया।

4. स्लोगन बॉक्स गतिविधि: छात्र-छात्राओं ने नशामुक्ति विषय पर अपने विचारों को प्रभावशाली नारों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस गतिविधि ने युवाओं की रचनात्मकता एवं सामाजिक जागरूकता को एक मंच प्रदान किया।

5. सामूहिक नशामुक्ति शपथ: जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय श्रीमती प्रियंका खम्मन ताम्रकार जी की गरिमामयी उपस्थिति में सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों ने नशे से दूर रहने, स्वयं जागरूक बनने तथा अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली।

🇮🇳 सामूहिक संकल्प – नशामुक्त युवा, सशक्त भारत

इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि नशामुक्ति केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। जब युवा स्वयं जागरूक होंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे, तभी एक स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत का निर्माण संभव होगा।

"हर युवा का हो यही विचार, नशामुक्त बने अपना परिवार।
नशे से दूरी, जीवन से प्यार – यही है विकसित भारत का आधार!"

MY Bharat का परिचय एवं युवाओं को जोड़ने का आह्वान:
कार्यक्रम के दौरान MY Bharat की ओर से छुईखदान विकासखंड के NYV शिव कुमार गात्रेकर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को MY Bharat के उद्देश्य, कार्यप्रणाली, युवा सहभागिता, विभिन्न गतिविधियों एवं युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि MY Bharat युवाओं को सामाजिक सेवा, नेतृत्व विकास, व्यक्तित्व निर्माण, सामुदायिक सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का एक सशक्त मंच प्रदान करता है। साथ ही विद्यार्थियों को MY Bharat से जुड़कर विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपनी प्रतिभा एवं ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए प्रेरित किया।

🙏 हृदय से आभार एवं धन्यवाद


मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथिगण, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नीतू डोंगरे मैडम, सभी विभागों से पधारे विषय विशेषज्ञों, समाजसेवियों, पत्रकारगण, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं सभी छात्र-छात्राओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

विशेष रूप से महाविद्यालय के उन सभी विद्यार्थियों का धन्यवाद, जिन्होंने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तथा आयोजन की व्यवस्थाओं एवं सफल संचालन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आप सभी के सहयोग, सहभागिता एवं सकारात्मक योगदान के बिना यह आयोजन इतना सफल और सार्थक नहीं हो पाता।

हमारा उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि युवाओं में जागरूकता, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है।

आइए, हम सभी मिलकर नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

नशे को ना – जीवन को हाँ!
युवा शक्ति – राष्ट्र शक्ति!
MY Bharat – विकसित भारत का संकल्प!

सादर आभार सहित,

शिव कुमार गात्रेकर
NYV – छुईखदान विकासखंड
MY Bharat – खैरागढ़ छुईखदान गंडई
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन