संगीत साहित्य मंच की 137 वीं काव्यगोष्ठी संपन्न

संगीत साहित्य मंच की 137 वीं काव्यगोष्ठी संपन्न 
ठाणे 
साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संगीत साहित्य मंच की 137 वीं काव्यगोष्ठी शनिवार 14 नवंबर 2026 को वाघविल नाका ठाणे पश्चिम उमेश मिश्र प्रभाकर के आवास पर आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ गज़लकार एन बी सिंह नादान ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में पंडित ‌श्रीधर मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे।मंच का खूबसूरत संचालन उमेश मिश्रा प्रभाकर ने किया। गोष्ठी का शुभारंभ सदाशिव चतुर्वेदी मधुर की वंदना से हुई तत्पश्चात वरिष्ठ साहित्यकार टी आर खुराना, अजय सिंह, डॉ अरुण मिश्रा अनुरागी,रामजीत गुप्ता,राजेश दुबे अल्हड़ असरदार,बालकवि व्योम दुबे ने अपनी अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।गोष्ठी छठ महापर्व,दीपावली एवं बाल दिवस पर समर्पित रही।अंत में संयोजक रामजीत गुप्ता ने सभी की सराहना की और सह संयोजक सदाशिव चतुर्वेदी मधुर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन