शिक्षण महर्षि स्वर्गीय श्री आई. डी. सिंह जी की 100वीं जयंती ‘प्रेरणा दिवस’ के रूप में मनाई गई।

शिक्षण महर्षि स्वर्गीय श्री आई. डी. सिंह जी की 100वीं जयंती ‘प्रेरणा दिवस’ के रूप में मनाई गई।
 
 मुंबई :हिंदी विद्या प्रचार समिति के पूर्व ट्रस्टी एवं निदेशक शिक्षण महर्षि स्वर्गीय श्री आई. डी. सिंह जी की 100वीं जयंती के पावन अवसर पर हिंदी हाई स्कूल, घाटकोपर (पश्चिम), मुंबई द्वारा दिनांक 20 नवंबर 2026 को ‘प्रेरणा दिवस’ का आयोजन श्रद्धा एवं सम्मानपूर्वक किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रद्धेय श्री आई. डी. सिंह जी के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना तथा उनके प्रेरणादायी जीवन, आदर्शों, विचारों एवं समाज तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान का स्मरण करना था।
कार्यक्रम का आयोजन हिंदी हाई स्कूल स्थित महेंद्र प्रताप शारदा सिंह सभागृह में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विद्या प्रचार समिति, घाटकोपर के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह जी ने की।
इस अवसर पर प्रमुख वक्ताओं के रूप में डॉ. हिमांशु दवड़ा (प्राचार्य, रामनिरंजन झुनझुनवाला कॉलेज), श्री राजेंद्र डी. सिंह (प्रधानाचार्य, हिंदी हाई स्कूल), डॉ. अमर साल्वे (प्रभारी प्राचार्य, एच.वी.पी.एस. लॉ कॉलेज), श्रीमती विजयलक्ष्मी थेवर, श्रीमती सरिता मौर्य एवं श्रीमती शुभा नाडार उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने विचारों के माध्यम से स्वर्गीय श्री आई. डी. सिंह जी के प्रेरणादायी व्यक्तित्व, दूरदर्शी सोच, शिक्षा के प्रति समर्पण एवं संस्था के विकास में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह जी ने अपने अध्यक्षीय मनोगत में स्वर्गीय श्री आई. डी. सिंह जी के जीवन एवं कार्यों का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके द्वारा स्थापित मूल्यों एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री घनश्याम विश्वकर्मा (पर्यवेक्षक, हिंदी हाई स्कूल) ने किया। अंत में श्रीमती ननिता भांबरी (पर्यवेक्षिका, हिंदी हाई स्कूल) ने उपस्थित अतिथियों, वक्ताओं एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस प्रेरणादायी अवसर पर हिंदी विद्या प्रचार समिति के द्वारा शिक्षण महर्षि स्वर्गीय श्री आई. डी. सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया तथा उनके आदर्शों, विचारों एवं शिक्षा के प्रति समर्पण की भावना को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन