प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ कनक लता तिवारी साहित्य प्रहरी सम्मान से सम्मानित
प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ कनक लता तिवारी साहित्य प्रहरी सम्मान से सम्मानित
बैंगलुरु की सुप्रतिष्ठित व लब्धप्राप्त **मेदनी प्रेरणा साहित्यिक संस्था** के एकादश वार्षिकोत्सव में संस्था की संस्थापिका व अध्यक्ष आ. वीणा मेदनी जी द्वारा साहित्य प्रहरी सम्मान नवी मुंबई की प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ कनक लता तिवारी को दिया गया l
। इस सम्मान में शॉल, माला, प्रतीक-चिन्ह , सर्टिफिकेट के साथ-साथ ५००/- की नगद राशि भी सम्मान स्वरूप प्रदान की गई । उपरोक्त पुरस्कारों के लिए जिन साहित्यकारों ने अपनी प्रविष्टियाँ प्रेषित कीं उनमें निर्णायक की भूमिका रचना उनियाल , डॉ. मंजु लता गुप्ता व डॉ. मैथिली राव एवं डॉ शशि मंगल ने निष्पक्ष रुप से निभाई , निर्णायक मंडल को उनके श्रम साध्य सार्थक समीक्षा हेतु प्रेरणा नामवर सिंह स्मृति सम्मान २०२६ प्रदान किया गया।
संस्था की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. वीणा मेदनी की स्वरचित पुस्तक मेदनी सतसई का लोकार्पण किया गया ।साथ ही संस्था की स्मारिका का दूसरा संकलन का भी लोकार्पण किया गया।
डॉ कनक लता तिवारी हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखती हैं और अभी तक उनकी दस पुस्तकें दोनों भाषाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं और वे कई पुरस्कारों से सम्मानित हैं
Comments
Post a Comment