*टीएमसीसी मेडिको लीग में एम टी खान की टीम नाइट राइडर्स ने जीता खिताब*

*टीएमसीसी मेडिको लीग में एम टी खान की टीम नाइट राइडर्स ने जीता खिताब*
ठाणे, 24 जून दिन रविवार को
टीएमसीसी मेडिको लीग 2026 के 15वें सीज़न में एक नया इतिहास लिखा गया। पहली बार टूर्नामेंट में उतरी एम टी खान नाइट राइडर्स ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया और डेब्यू सीज़न में ही चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 

कैप्टन डॉ एम टी खान, वाईस कैप्टेन डॉ दानिश खान और टीम मैनेजर डॉ बद्री मंडुरे के नेतृत्व में टीम ने पूरे सीज़न अनुशासन और जज़्बे की मिसाल पेश की।
 *क्वार्टर फाइनल: टेबल टॉपर कल्याण राइडर्स को किया बाहर*
लो-स्कोरिंग मुकाबले में नाइट राइडर्स ने 155 रन का बचाव करते हुए कल्याण राइडर्स को 146 रन पर रोक दिया। कप्तान डॉ एम टी खान ने 48 रन और 4 विकेट लेकर 'मैन ऑफ द मैच' प्रदर्शन किया। डॉ अजीज ने 49 रनों की अहम पारी खेली।

*सेमीफाइनल: अनुभव पर युवा जोश भारी*
मजबूत ऐरोली टीम के खिलाफ नाइट राइडर्स ने पहले खेलकर 130 रन बनाए। जवाब में डॉ जावेद के 3 विकेट और डॉ अजित की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर ऐरोली को सिर्फ 96 रन पर समेट दिया। डॉ अफज़ल और डॉ दानिश खान ने 30-30 रन का योगदान दिया।

 *ग्रैंड फाइनल: DRDF से छीना खिताब*
फाइनल में DRDF ने 158 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। सलामी बल्लेबाज़ डॉ अजित ने 48 गेंदों पर 74 रन की तूफानी पारी खेलकर नींव रखी। आखिरी ओवरों में डॉ बद्री मंडुरे के 12 गेंद पर 24 रन और डॉ इखलास के 18 गेंद पर नाबाद 24 रन की 48 रन की साझेदारी ने टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

पूरे ठाणे मेडिकल जगत में नाइट राइडर्स की इस जीत की चर्चा है। टीमवर्क और संघर्ष की इस कहानी ने लीग को एक नई चैंपियन टीम दी है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन