साझा संकलन 'मिशन सिंदूर शौर्य गाथा' का हुआ लोकार्पण

साझा संकलन 'मिशन सिंदूर शौर्य गाथा' का हुआ लोकार्पण 

मुंबई 
ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में देश के वीर जवानों को समर्पित काव्य कृति 'मिशन सिंदूर शौर्य गाथा' पुस्तक का लोकार्पण समारोह कांदिवली पूर्व में संपन्न हुआ। लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार डॉ कृपाशंकर मिश्र ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में दैनिक संझा लोकस्वामी मुंबई के संपादक राकेश मणि तिवारी उपस्थित थे।सम्मानित अतिथियों में इस काव्य कृति का संपादन करने वाले वरिष्ठ कवि एवं पूर्व प्रधानाध्यापक राम सिंह,प्रोफेसर डॉक्टर दिनेश कुमार तथा युगांश फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश वर्मा की विशेष उपस्थिति रही।इस पुस्तक में पहलगाम आतंकी हमले में पैदा हुई त्रासदी के बाद हमारे देश में वीर जवानों द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर को केंद्र में रखते हुए देश भर के विभिन्न कवियों एवं कवियत्रियों ने अपनी भावपूर्ण रचनाओं के माध्यम से अपने भाव पुष्प अर्पित किए हैं जिसे नीलम पब्लिकेशन ने बड़ी प्रमुखता से प्रकाशित किया है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता