रामपुर नद्दी में मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

रामपुर नद्दी में मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस
जौनपुर। शुक्रवार,24 अप्रैल को वि.ख. मड़ियाहूॅं के ग्राम सभा रामपुर नद्दी के पोस्ट आफिस पर  लेखपाल सुरेन्द्र सिंह ,ग्राम पंचायत अधिकारी डाॅ. अजीत सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा दिवस विशेष पर विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया ।तत्पश्चात् लेखपाल सुरेन्द्र सिंह ने किसान आईडी  के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व जिलाधिकारी जौनपुर दिनेश कुमार सिंह ने वीडियो कालिंग माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों में परमानंद त्रिपाठी,रामनरेश तिवारी,  गुलाबचंद मिश्र, महेन्द्र मिश्र, कुलदीप तिवारी से आनलाइन परिचयोपरांत कहा कि, " पंचायती राज संस्थाओं को सांविधानिक दर्जा देने वाले 73वें सांविधानिक संशोधन की वर्षगांठ 24 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाने पर जोर दिया।" 
कार्यक्रम के सूत्रधार अश्वनी तिवारी ने कहा कि ,"यह दिन विकसित भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की भूमिका को पहचानने का अवसर प्रदान करता है।" इस अवसर पर बाबुलनाथ मिश्र, पं. लल्लन मिश्र, कृष्णानंद तिवारी, तीर्थराज मिश्र, विकास मिश्र, जितेन्द्र मिश्र, रतन ओझा , कुलदीप तिवारी, पं. नीरज मिश्र आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला