पुरस्कार पाकर खिल उठे मेधावी छात्र- छात्राओं के चेहरे

पुरस्कार पाकर खिल उठे मेधावी  छात्र- छात्राओं  के चेहरे


जौनपुर। टीडीपीजी कॉलेज में संस्थापक दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर  आयोजित महाविद्यालय के विभिन्न  कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त मेधावी  छात्र-छात्राओं को प्रबन्ध समिति और प्राचार्य द्वारा, पुरस्कार और मेडल प्रदान किया गया ।पुरस्कार प्राप्त होते ही  छात्र  छात्राओं के चेहरे खिल उठे । मेधावी छात्र छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके लिए बहुत  ही  गौरवपूर्ण  क्षण है इस महाविद्यालय में  अध्ययन करना बहुत ही सुखद अनुभूति रही, यहां का अनुशासन, शिक्षण, पाठ्यसहगामी क्रियायें, खेलकूद की सुविधाओं से  विद्यार्थी   अच्छे से अच्छा करने हेतु निरन्तर प्रेरित होते रहते हैं। ज्ञात हो कि अंजली तिवारी सुपुत्री सुरेश तिवारी ने एम.एससी. बाॅटनी प्रथम वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त की ।
 संस्थापक दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी  संपन्न हुआ  जिसमें  सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, होली गीत,  नाटक, देश भक्ति गीत  आदि विभिन्न तरह के  कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. श्री प्रकाश सिंह, प्रबन्धक राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रबंध समिति सदस्य श्री प्रकाश सिंह, डॉ राजीव कुमार सिंह,पूर्व प्राचार्य डॉ माधुरी सिंह,  प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह  आदि उपस्थित थे। सांस्कृतिक समारोह का संचालन प्रोफेसर  सुषमा सिंह ने किया  पुरस्कार वितरण समिति   के संयोजक प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र धर दुबे ने किया ।
सांस्कृतिक समारोह की संयोजक प्रोफेसर श्रद्धा सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती