पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है : अथर्वन फाउंडेशनमेला अधिकारी अमित त्रिपाठी के सराहनीय सहयोग के लिए संस्था आभार व्यक्त की

पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है : अथर्वन फाउंडेशन
मेला अधिकारी अमित त्रिपाठी के सराहनीय सहयोग के लिए संस्था आभार व्यक्त की 

प्रयागराज।अथर्वन फाउंडेशन, प्रयागराज द्वारा दिनांक 30 जनवरी को माघ मेला क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध एक भव्य जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कपड़े के झोले ,कंबल एवं टोपी का वितरण किया गया।

रैली का शुभारंभ सेक्टर-5 स्थित मेला कार्यालय से हुई। इस संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में उप जिलाधिकारी /मेला अधिकारी अमित त्रिपाठी का अत्यंत सराहनीय योगदान रहा, जिनके कुशल प्रशासनिक सहयोग से यह रैली सुचारु रूप से संपन्न हो सकी। अथर्वन फाउंडेशन की ओर से सर्वप्रथम अमित त्रिपाठी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव डॉ. कंचन मिश्रा  एवं  स्वागत  डॉ. समीर भार्गव ने की। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष ब्रजेश मिश्र एवं संपूर्ण आयोजन किरण कोचर के सक्षम मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। झोला वितरण में सुषमा सिंह और आशा सिंह ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कंबल वितरण डॉ. अमिता गुप्ता द्वारा किया गया। नवीन सदस्यों से परिचय उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि भार्गव ने कराया। संस्था की टोपी वितरण की जिम्मेदारी नीलम भूषण द्वारा की गई, वही सूक्ष्म जलपान व्यवस्था मोहिता त्रिपाठी एवं हेमंत कुमार किए।

रैली की सफलता के पश्चात अथर्वन फाउंडेशन के सभी सदस्य उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह एवं ठाकुर स्नेहलता के शिविर में पहुंच रुद्राभिषेक एवं सत्यनारायण भगवान् कथा का सामूहिक रूप से पूजन कर भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया।

संस्था अध्यक्ष  ब्रजेश मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि,“पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी ही स्थायी समाधान है"। वहीं सचिव डॉ. कंचन मिश्रा बोली कि, “यह रैली टीमवर्क और प्रशासनिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसके लिए हम मेला प्रशासन के आभारी हैं।”

इस अवसर पर अधिवक्ता अंकित पाठक, अर्चना तिवारी, मधु सिंह,नीलम पांडेय,मीरा गुप्ता,आशा सिंह,पृथ्वी सिंह,संगीता जायसवाल,सुरेश तिवारी,कल्पना जायसवाल,डॉ. संतोष त्रिपाठी सदस्यगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न