उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र की मां शशि मिश्रा का निधन

उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र की मां शशि मिश्रा का निधन 
जौनपुर। जनपद के बीरमपुर, खुटहन निवासी तथा सीतापुर में उप जिलाधिकारी के पद पर नियुक्त शैलेंद्र कुमार मिश्र की मां शशि मिश्रा का 68 वर्ष की उम्र में जौनपुर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीने से अस्वस्थ चल रहीं थी।अत्यंत विनम्र और धार्मिक प्रवृत्ति की शशि मिश्रा के निधन की खबर मिलते जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। शशि मिश्रा के पति एडवोकेट रमेश चंद मिश्र सिविल कोर्ट जौनपुर के वरिष्ठ तथा सम्मानित अधिवक्ता हैं । जनपद के पूर्व सांसद एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पंडित नागेश्वर प्रसाद द्विवेदी की पुत्री होने के कारण लोग उनका बड़ा सम्मान करते थे। बड़े पुत्र बृजेश मिश्र मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर है तो दूसरे पुत्र धर्मेंद्र मिश्रा दीवानी न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं। उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र तीसरे पुत्र हैं तथा रूपेंद्र मिश्र सबसे छोटे पुत्र हैं। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्तराखंड रविन्द्र देव मिश्र, अपर जिला जज बस्ती प्रमोद गिरी, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, खंड विकास अधिकारी दीपचंद राम, एडवोकेट गौरी शंकर मिश्र, एडवोकेट अशोक यादव, विवेक यादव समेत अनेक लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न