वाराणसी के पूर्व संस्कृत प्रवक्ता आचार्य ओमप्रकाश दीक्षित का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान

वाराणसी के पूर्व संस्कृत प्रवक्ता आचार्य ओमप्रकाश दीक्षित का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान 
मुंबई। मुंबई की यात्रा पर आए वाराणसी के पूर्व संस्कृत प्रवक्ता आचार्य ओमप्रकाश दीक्षित का आज महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया। बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में संस्था के चेयरमैन डॉक्टर किशोर सिंह ने शॉल और पुष्प गुच्छ से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा, संगठन सचिव पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र  कुमार पांडे, दीपेश मिश्रा, पूरव गांधी, स्वामी रामलिंगम समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। आचार्य दीक्षित ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर किशोर सिंह के नेतृत्व में संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से समाज को प्रेरणा मिल रही है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न