गणतंत्र दिवस पर संजय शाह ने किया राज्यपाल आचार्य देवव्रत का सम्मान

गणतंत्र दिवस पर संजय शाह ने किया राज्यपाल आचार्य देवव्रत का सम्मान 
मुंबई।  गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोकभवन में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित किया। अपने ओजस्वी संबोधन में उन्होंने संविधान के मूल्यों, राष्ट्रसेवा तथा नागरिक कर्तव्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस गरिमामय समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री द्वय एकनाथ शिंदे, अजित पवार, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे, कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, श्री जैन धार्मिक शिक्षा संघ के उपाध्यक्ष तथा इंटरनेशनल ह्यूमन राईट्स अंबेसडर आर्गनाइजेशन के इंटरनेशनल वर्किंग प्रेसीडेंट संजय जीवनलाल शाह,
इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स अंबेसडर आर्गनाइजेशन की लेडीज विंग की नेशनल वर्किंग प्रेसीडेंट तथा संघ की उपाध्यक्ष अल्पाबेन संजय शाह विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अध्यक्ष संजय शाह ने महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुलदस्ता भेंटकर उनका सम्मान करते हुए उनके आगामी सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम राष्ट्रप्रेम, संवैधानिक निष्ठा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न