महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ी रिक्तता छोड़ गए अजीत पवार : कृपाशंकर सिंह

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ी रिक्तता छोड़ गए अजीत पवार :  कृपाशंकर सिंह
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत दादा पवार का निधन अत्यंत दुखद और असहनीय है। महाराष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले अजीत पवार का जाना एक बहुत बड़ी राजनीतिक रिक्तता छोड़ गया। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि श्री पवार की अद्भुत नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता, स्पष्टवादिता और विकास के प्रति अटूट संकल्प को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि  उनकी आत्मा की शांति हेतु और उनके परिवार को यह सदमा बर्दाश्त करने की ताकत देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता