*राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग में संगठनात्मक विस्तार*

*राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग में संगठनात्मक विस्तार*
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा 

जौनपुर,
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत राय  के आदेशानुसार एवं जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार की संतुष्टि पर दैनिक भास्कर के संवाददाता को जनपद जौनपुर से जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
 चन्द्रशेखर यादव पुत्र शंकर यादव ग्राम बेनीपुर थाना नेवढ़िया ब्लांक रामपुर तहसील मड़ियाहूं जनपद जौनपुर, लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। उनकी कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्ति अयोध्या मंडल अध्यक्ष  सुजीत जी के द्वारा की गई है।
नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने यादव को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है। कि उनके नेतृत्व में जौनपुर जनपद में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग और अधिक मजबूत होगा तथा पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए प्रभावी कार्य किया जाएगा।
चन्द्रशेखर यादव ने इस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न