*गणतंत्र दिवस पर सजी कवि की सभा*

*गणतंत्र दिवस पर सजी कवि की सभा*
    रा.सा.सा.व सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन न्यास मुम्बई ने विगत वर्षों से थोड़ा हटकर हौंसिला प्रसाद अन्वेषी जी की अध्यक्षता में लालबहादुर यादव कमल जी के दमदार संचालन में प्रतियोगी काव्य संध्या का आयोजन किया।इस आयोजन के मुख्य अतिथि वर्तमान नगरसेवक विजयेन्द्र शिंदे(वीजू)भाई की उपस्थिति विशिष्ट अतिथि पूर्व नौसैनिक संगीत साहित्य संस्थान के मुखिया रामजीत गुप्त की उपस्थिति आयोजन की गरिमा बढ़ा रही थी। अतिथियों का सम्मान पुष्पगुच्छ आदि से संस्था ने किया।साथ में संस्था सचिव प्रा.अंजनीकुमार द्विवेदी अनमोल जी का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया।सभी लोगों ने अशेष बधाइयां भी दी।
     प्रतिभागी कवि सदाशिव चतुर्वेदी जी प्रथम स्थान प्राप्त कर , कल्पेश यादव द्वितीय स्थान प्राप्त कर और किरन चौबे जी तृतीय स्थान प्राप्त कर गौरव प्राप्त किए। सांत्वना पुरस्कार की विजेता शिखा गोस्वामीजी रहीं।
     कवि आनंद पाण्डेय केवल, शिवनारायण यादव, आत्मिक श्रीधर मिश्र,लालबहादुर यादव कमल,कल्पेश यादव, गुरु प्रसाद गुप्त,अवधेश यदुवंशी, राकेश मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश सिंह, उमेश मिश्र प्रभाकर, ओमप्रकाश तिवारी,प्रा.अंजनीकुमार द्विवेदी, अमरनाथ द्विवेदी,किरन चौबे, सजनलाल यादव, डॉ शारदा प्रसाद दूबे शरदचंद्र,शिखा गोस्वामी, वीरेंद्र यादव, अवधेश नारायण हलवाई, श्याम तिवारी ,हेमंत शर्मा,कमलेश राय (मुन्ना),सुदाम बाघमारे,सुजाता बाघमारे,विजय बहादुर यादव, अवनीश दीक्षित दिव्य,राजीव मिश्र आदि ने देश भक्ति से लवरेज कविताएं प्रस्तुत कर श्रीराम जानकी मंदिर बद्रीधाम नब्बे फिट रोड लालबहादुर शास्त्री नगर साकीनाका मुम्बई के प्रांगण को करतल ध्वनियों भारत माता की जय वंदेमातरम् से गुंजायमान रखा।इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका ओमप्रकाश तिवारी जी व अवनीश दीक्षित दिव्य जी ने  बखूबी निभाई। श्रीराम मंदिर परिसर के विजय राय जो काफी दिन से अस्वस्थ चल रहे थे।उनका २६ जनवरी को ही निधन हो गया। उनकी आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रख सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।आभार आयोजक संस्था सचिव अंजनी कुमार द्विवेदी अनमोल जी ने प्रकट किया। आयोजन अपने आप में दिव्य रहा। राष्ट्रभक्ति खुशी और गम का संगम रहा।राष्ट्रगान के उपरांत आयोजन सम्पन्न हुआ।

Comments

  1. कितना अच्छा माहोल बनाया
    काव्य सृजन परिवार ने
    कितनी अच्छी काव्य रितूमें
    कविता लायी कवी वृन्दने
    सबका अभिनंदन और
    सबको अभिवादन!
    दिवाकर

    ReplyDelete
  2. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*