*जिलाधिकारी ने मुसहर परिवारों में 120 कंबल वितरित किए*
*जिलाधिकारी ने मुसहर परिवारों में 120 कंबल वितरित किए*
बरसठी। शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शनिवार को स्थानीय विकास खंड के गोरापट्टी स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में मुसहर समुदाय के जरूरतमंद परिवारों के बीच 120 कंबल वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पात्र लाभार्थियों का नाम परिवार रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए, ताकि उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय से मिल सके।
जिलाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को मतदाता सूची बूथों पर चस्पा करने व छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनके प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने को कहा।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर क्षेत्र भ्रमण पर आए जिलाधिकारी ने सरकार द्वारा संचालित वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव अमित यादव से ‘जीरो पावर्टी योजना’ के संबंध में जानकारी भी ली।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने अपना दल (एस) जिला महासचिव मछलीशहर नितेश पाठक दारा की प्रशंसा की। कंबल वितरण कार्यक्रम में एसडीएम मड़ियाहूं नवीन कुमार, तहसीलदार राकेश सिंह,खंड विकास अधिकारी रामपुर अभिनव सरोज, खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग,एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार,तकनीकी सहायक एचपी सिंह,सहित ब्लॉक के अधिकारी,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment