युवाओं में लोकप्रिय फरहान आजमी को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

युवाओं में लोकप्रिय फरहान आजमी को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी
मुंबई। कांग्रेस पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी बयान के अनुसार मुंबई के तेज तर्रार और युवाओं में लोकप्रिय फरहान आजमी को मुंबई कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समझा जाता है कि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत फरहान आजमी को यह बड़ी जिम्मेदारी मुंबई महानगरपालिका चुनाव को देखते हुए दी गई है। श्री आजमी की मुस्लिम समाज में अच्छी पकड़ और लोकप्रियता को देखते हुए माना जाता है कि वह अल्पसंख्यक मतों को कांग्रेस के पक्ष में करने में पूरी तरह से कामयाब रहेंगे। फरहान आजमी ने कहा कि वह खुद को कांग्रेस का एक सच्चा सिपाही और कार्यकर्ता मानते हैं। पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह पूरी मेहनत लगन और समर्पित भावना के साथ उसका निर्वाह करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना के साथ सभी समाज के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ती है। यही कारण है कि मुस्लिम समाज पूरी तरह से कांग्रेस के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि मुंबई महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस सबसे अधिक वार्डों में विजई होगी और अगला महापौर भी हमारा होगा।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न