मुंबई की वरिष्ठ समाजसेविका और साहित्यकार अलका पांडे जबलपुर में सम्मानित
मुंबई की वरिष्ठ समाजसेविका और साहित्यकार अलका पांडे जबलपुर में सम्मानित
मुंबई की वरिष्ठ समाजसेविका और साहित्यकार संस्कारनगरी जबलपुर की सृजनात्मक चेतन को समर्पित अंतरराष्ट्रीय संस्था कादंबरी का अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मान समारोह 2025 जबलपुर के सेठ गोविंद दास प्रेक्षा गृह रंगमंच में भव्यता पूर्ण आयोजित हुआ इसमें देश के सभी राज्यों से पधारे 127 सृजन धर्मियों को उनकी प्रकाशित कृतियों पर अलंकृत किया गया इसमें मुंबई की डा.अलका पांडेय को स्वर्गीय सुधीर वाजपेई स्मृति सम्मान(विविधा) सृजन सम्मान से विभूषित किया गया ।
कादंबरी संस्था के अध्यक्ष आचार्य भागवत दुबे जी एवं महासचिव आदरणीय राजेश पाठक प्रवीण जी ने प्रदान करते हुए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथी उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई अलका पांडे की 15 कृतियां आ चुकी हैं। संस्था द्वारा गठित निर्णायक मंडल टीम ने अलका पांडे जी को सम्मान राशि प्रतीक चिन्ह श्रीफल और अंग वर्ष प्रदान किया और सभी साहित्यकारों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की निरंतर उनके उत्कर्ष लेखन से समाज का कल्याण हो का आशिर्वाद देकर साहित्यिक रचनाओं के लिए मंगल कामना की
Comments
Post a Comment