घाटकोपर हिंदी हाईस्कूल ने जीती शील्ड
घाटकोपर हिंदी हाईस्कूल ने जीती शील्ड
विरार : शास्त्री विद्यालय हाई स्कूल विरार में संस्था के अध्यक्ष श्री भरत मकवाना जी, मंत्री सुरेंद्रनाथ सिंह जी, प्रायोजक प्रोफेसर एम पी सिंह, रमेश दुबे तथा तीर्थराज दुबे जी के सौजन्य से उनके माता-पिता की स्मृति में वाद- विवाद, काव्य- पाठ, सामान्यज्ञान जूनियर तथा सीनियर स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। समारोह की अध्यक्षता उद्योगपति तथा भवन निर्माता रमेश दुबे जी ने की।
वाद विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. अशोक सिंह चौहान, डॉ. अजीत राय एवं डॉ मधुबाला शुक्ला जी ने अपने नीर-क्षीर ,विवेकी निर्णय से शास्त्री विद्यालय की छात्रा दक्षिता सुरज्ञान कुलदीप को प्रथम के. जी.एस. सर्वोदय विद्यालय की नंदिनी सुरेश कुमार यादव द्वितीय तथा घाटकोपर हिंदी हाई स्कूल की छात्रा सिमरन राजू कनौजिया को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। एवं भारतीय अकादमी विद्यालय की छात्रा ऋद्धि सुजीत झा तथा अण्णा साहेब वर्तक विद्यालय की छात्रा अनुष्का विक्रम पवार को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता का संचालन श्रीमती अर्चना उपाध्याय एवं श्रीमती अमृता सिंह ने किया।
काव्य पाठ स्पर्धा में निर्णायक प्रसिद्ध कवि सुरेश मिश्र 'हास्य सम्राट', कविवर राजेश दुबे 'अल्हड़' तथा श्रीमती प्रीति शर्मा ने समुचित निर्णय देते हुए घाटकोपर हिंदी हाई स्कूल की छात्रा जीविका अनिल सिंह को प्रथम ,सर्वोदय विद्यालय की छात्रा रोशनी शिव प्रकाश यादव को द्वितीय, शास्त्री विद्यालय की छात्रा पूनम दिल बहादुर गोरखा को तृतीय तथा एल बी एस इंग्लिश स्कूल की अनन्या पिंटू भुनिया एवं अंजुमन उर्दू हाई स्कूल की छात्रा आयशा इरफान अंसारी को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रचना दुबे एवं श्रीमती प्रिया मिश्रा ने किया। वाद विवाद का शील्ड के .जी.एस.सर्वोदय तथा काव्य पाठ का शील्ड घाटकोपर हिंदी हाई स्कूल को प्राप्त हुआ।
सामान्य ज्ञान जूनियर पांचवी से सातवीं के छात्रों की स्पर्धा में शास्त्री विद्यालय की मानसी नीरज दिवाकर एवं रोशनी धीरज ठाकुर ने प्रथम तथा के.जी.एस सर्वोदय विद्यालय की अनन्या संतोष गुप्ता एवं आराध्या अशोक गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार ,ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
सामान्य ज्ञान सीनियर आठवीं से दसवीं स्पर्धा में शास्त्री विद्यालय विरार की छात्रा बुसरा मोहम्मद लतीफ हाशमी एवं आयुषी अमरजी ठाकुर ने प्रथम तथा अण्णा साहेब वर्तक स्मारक विद्या मंदिर के छात्र ओम शंकर सूर्यवंशी एवं विराज विश्वनाथ खांबे ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
सामान्य ज्ञान का संचालन तथा संयोजन के के मिश्र, घनश्याम यादव, उमेश पाण्डेय, विपिन दुबे, अजय दुबे ने किया।
समारोह का संयोजन तथा व्यवस्थापन पूर्व शिक्षक आचार्य रामव्यास उपाध्याय जी ने किया। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने अपना योगदान दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रचना माने, संयोजक आचार्य राम व्यास उपाध्याय जी, उप प्रधानाचार्या मनोरमा उपाध्याय तथा वरिष्ठ शिक्षकों ने अतिथियों एवं निर्णायको को पुष्प गुच्छ, शाल ,श्रीफल से सम्मानित किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Comments
Post a Comment