ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा
मुंबई। सेना द्वारा पाक आतंकवादियों के खिलाफ सफलता पूर्वक चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से उत्साहित भाजपाइयों ने वर्सोवा विधानसभा में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, विधायक व महामंत्री महाराष्ट्र राज्य संजय केणेकर, महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री व मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार के निर्देशानुसार महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एसएम खान के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय आनंद नगर, प्रभाग क्रमांक 61 से चलकर मेगा मॉल, ओशिवारा, आदर्श नगर, काजुपाडा सिग्नल होते हुए वापस भाजपा कार्यालय पर समाप्त हुई। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए एसएम खान ने कहा कि पहलगाम में पाक आतंकियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद हमारी सेना ने जिस तरह से पाक स्थित आतंकी शिविरों को नष्ट करते हुए आतंकवादियों का सफाया किया, उससे देशवासियों का सीना चौड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि जो भी भारत की तरफ आंख उठाकर देखेगा, उसका यही हश्र होगा। पाकिस्तान ने अगर दोबारा ऐसी गलती की तो पाकिस्तान दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा। उन्होंने कहा कि जो देश सुई भी नहीं बना सकता, उसकी भारत के सामने क्या औकात है? तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों में प्रमुख अतिथि के रूप में मुफ्ती मंजूर जीआई साहेब ,पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र, श्री सिद्धिविनायक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, पूर्व नगरसेविका हेमा बेलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मेडेकर, अभिजीत  राणे, चिश्ती हजरत, असलम बाबा, रामकुमार पाल ,अकबर सैयद समेत हजारों लोगों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

राज्यातील अतिरिक्त शिक्षकांच्या समायोजन प्रक्रियेला आणि पगार बंदीला स्थगितीशिक्षक भारतीच्या पाठपुराव्याला यश

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती