डॉ.राम मनोहर त्रिपाठी फाउंडेशन द्वारा कजरी महोत्सव संपन्न*

*डॉ.राम मनोहर त्रिपाठी फाउंडेशन द्वारा कजरी महोत्सव संपन्न*
मुंबई- डॉ.राम मनोहर त्रिपाठी फाउंडेशन द्वारा कजरी महोत्सव सेंट जुड्स स्कूल, साकीनाका,मुंबई के प्रांगण में मो.आरिफ(नसीम)खान की अध्यक्षता में समारोह पुर्वक संपन्न हुआ। समारोह में प्रमुख अतिथी के रूप में नाना पटोले (अध्यक्ष महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस),श्रीमती वर्षा गायकवाड (अध्यक्ष मुंबई कांग्रेस),हरिवंश सिंह (पुर्व सांसद),संतोष आर.एन.सिंह (अध्यक्ष उत्तरभारतीय संघ मुंबई),वरिष्ठ समाज सेवक शारदा प्रसाद सिंह, डॉ.बाबुलाल सिंह,डॉ.राधेश्याम तिवारी,संजय ओझा,
डॉ.सचिन सिंह,संतोष विश्वकर्मा,शरीफ खान सहित कई गणमान्य उत्तरभारतीय नेतागण उपस्थित हुए। 
   अतिथियों का सत्कार गमछा एवम पुष्प गुच्छ प्रदान कर नसीम खान,अनुराग त्रिपाठी,डॉ राजेंद्र सिंह, बृजमोहन पांडेय, डॉ मंजू पांडेय,शरीफ खान, विद्रोही जी,भरत सिंह,दिनेश ठक्कर, सुनील दुबे,अशोो दूबे,अनिल चौरसिया ने किया।
   इस अवसर पर भोजपुरी लोकगीत गायिका अल्का झा,तृप्ति शाक्य,सुरेश मिश्रा,हरिपुरी उपाध्याय ने मिर्जापुरी कजरी सुना कर सभी का भरपूर मनोरंजन किया।
   इस अवसर पर बोलते हुए नाना पटोले ने उपस्थित जन समुदाय को सावन माह, कजरी महोत्सव पर बधाई देते हुये कहा कि हमारा देश विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत लिये हुये सर्व धर्म समभाव, इंसानियत
पर चल रहा है। यहां पर सामाजिक, धार्मिक,जातीय, विद्वेष, उन्माद के लिये कोई जगह नहीं है।हम सब मिलकर इस देश की धरोहर, परंपरा,सद्भाव को बनाए रखेंगे।
   इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओ को शृंगार का सामान नाना पटोले एवम नसीम खान द्वारा वितरीत
किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न