कुर्ला में कांग्रेस सेवादल का मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

कुर्ला में कांग्रेस सेवादल का मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
 मुंबई: मुंबई कांग्रेस के आदेश पर मुंबई प्रदेश सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष सतीश मनचंदा के नेतृत्व में आज कुर्ला स्टेशन . के पास केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर पकड़े हुए थे, जिस पर लिखा हुआ था – मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेजें?  इस तरह केंद्र सरकार के खिलाफ, सेवा दल  द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।  इसअवसर पर सतीश मनचंदा ने केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ बोलते हुए कहा कि देश में कोरोना महामारी के चलते बुजुर्ग, नौजवान ,औरतें ,बच्चों की मौतें हो रही है।  सरकार के खिलाफ हमला बोलते हुए  उन्होंने कहा कि अगर बंगाल, असम, केरल तमिलनाडु ,यूपी जैसे जगहों पर सरकार चुनाव नहीं करवाई होती तो आज देश की यह हालात नहीं होती ।चुनाव की वजह से फैली करोना महामारी में हमारे देश के लाखों की संख्या में लोगों की जानें गई , जिसका सारा दोष मोदी और मोदी सरकार पर जाता है। यह सरकार जानबूझकर इस तरह  का काम कर रही है।अपने देश की परवाह न करते हुए अपने देश से विदेशों में वैक्सीन भेज कर हमारे देश की जनता के साथ धोखा कर रही है। विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों में  जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, महिला जिला अध्यक्ष प्रियतमा सावंत, बी एस समई. जैकीउल्लाह कुरेशी ,जाहिदा खान ,जानकी नायडू ,कमल बनसौडे,  जसवंत सिंह, धरमीत, अनीता हिरेलकर., अब्दुल सत्तार ,एमुनिश्वरी ठाकुर ,नारायण सागर , सुभाष भालेराव. परदेसी सर ,बमबम चौधरी, अजीत पांडे ,बजरंगी यादव ,सुनीता, रश्मि सिंह के साथ-साथ सेवादल के भारी संख्या में कार्यकर्ता तथा आम जनता का समावेश रहा।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती