भाजपा ने राष्ट्रवादी नेता वीर सावरकर को दी आदरांजलि

भाजपा ने राष्ट्रवादी नेता वीर सावरकर को दी आदरांजलि
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने आज प्रखर राष्ट्रवादी नेता रहे विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें आदरांजली दी। भाजपा विधायक एडवोकेट पराग अलवनी ने कहा कि वीर सावरकर भारत माता के अमर वीर सपूत रहे। उन्होंने हिंदू दर्शनशास्त्र को एक नई दिशा दी। उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि वीर सावरकर ने हिंदू समाज में व्याप्त विकृतियों को दूर करने का हर संभव प्रयास किया। मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने कहा कि वीर सावरकर उच्च कोटि के विद्वान रहे। उनके द्वारा लिखित पुस्तक दी इंडियन वार ऑफ इंडिपेंडेंस से घबड़ाकर अंग्रेज सरकार ने उसे बैन कर दिया था। उत्तर भारतीय मोर्चा,महाराष्ट्र के पीसीसी सदस्य अजित सिंह ने कहा कि वीर सावरकर प्रखर और ओजस्वी वक्ता रहे। उनके भाषणों की आज भी सराहना की जाती है। उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के महामंत्री बलवंत वर्मा ने कहा कि वीर सावरकर क्रानिकारियो के प्रेरणास्त्रोत रहे। उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के महामंत्री राम यादव ने कहा कि वीर सावरकर भारत माता के अमर वीर सपूत रहे। हिंदू महासभा के अध्यक्ष के रूप में उनके द्वारा किए गए कार्यों से हिंदुत्व को ताकत मिली।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती