काशी में वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलाचरण के साथ अहिंसा योग यात्रा का भव्य स्वागत
काशी में वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलाचरण के साथ अहिंसा योग यात्रा का भव्य स्वागत वाराणसी। विश्व शांति, स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, अहिंसा और मानवता का संदेश लेकर पालघर, महाराष्ट्र से काशी पहुंची। राष्ट्रीय जनजागरण यात्रा “SAVE SELF – THE AWAKENING YATRA (PHASE-II)” का वाराणसी स्थित सेंटर फॉर सनातन रिसर्च, मालवीय बाग, सिगरा में वैदिक मंत्रोच्चार एवं मंगलाचरण के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मर्षि योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज, पालघर पीठाधीश्वर, महाराष्ट्र का सेंटर फॉर सनातन रिसर्च के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिषेक द्विवेदी (गणेश जी) ने अपनी पूरी टीम के साथ आत्मीय अभिनंदन किया। वैदिक मंत्रों की गूंज, मंगलाचरण और पारंपरिक स्वागत ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। श्री हरि नारायण सेवा संस्थान, पालघर एवं अहिंसा योग के तत्वावधान में आयोजित 14 दिवसीय इस राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य योग, अहिंसा, आत्मजागरण, मानसिक शांति, स्वास्थ्य, करुणा, मानवीय संवेदना और विश्व बंधुत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। स्वागत समारोह में सेंटर फॉर सनातन रिसर्च के प्रदेश...