मुंबई की दहीहांडी में चार वर्षों में 1,224 लोग घायल, RTI से मिली जानकारी
मुंबई की दहीहांडी में चार वर्षों में 1,224 लोग घायल, RTI से मिली जानकारी मुंबई में दहीहांडी उत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। गोविंदा पथकों की सुरक्षा के लिए मुंबई महानगरपालिका (BMC) विशेष आपदा प्रबंधन व्यवस्था तैनात करती है। लेकिन इस व्यवस्था के दौरान कितने लोग घायल हुए और उन्हें कितनी आर्थिक सहायता दी गई, इसका हिसाब मांगने पर मनपा के आपदा प्रबंधन विभाग ने आर्थिक सहायता की जानकारी ‘निरंक’ बताई है। चौंकाने वाली बात यह है कि वर्ष 2026 में दहीहांडी आयोजन के दौरान बहुउद्देशीय आपदा प्रबंधन योजना के तहत कुल 407 लोग घायल हुए। यह खुलासा सूचना के अधिकार (RTI) के तहत सामाजिक कार्यकर्ता एवं RTI एक्टिविस्ट अनिल गलगली द्वारा प्राप्त जानकारी से हुआ है। पिछले चार वर्षों में कुल 1,224 लोगों के घायल होने का रिकॉर्ड सामने आया है। RTI एक्टिविस्ट अनिल गलगली ने 9 सितंबर 2026 को मुंबई महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन विभाग से वर्ष 2023 से 2025 के दौरान आपदाओं में घायल और मृत व्यक्तियों की संख्या, उन्हें दी गई आर्थिक सहायता तथा इससे संबंधित अन्य जानकारी मांगी थी। विभाग द्वारा उपलब्ध...