मीरारोड में सिर्फ प्रतापगढ़ परिवार के कोर कमेटी की बैठक संपन्न
मीरारोड में सिर्फ प्रतापगढ़ परिवार के कोर कमेटी की बैठक संपन्न मुंबई। सिर्फ प्रतापगढ़ परिवार (रजि.) के कोर कमेटी की बैठक मीरा रोड पूर्व स्थित जीसीसी क्लब के सभागृह में सम्पन्न हुई। डॉ. अमर मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक की संपूर्ण व्यवस्था उद्योगपति नीतेश्वर मिश्रा के संयोजन में की गई। सभा की अध्यक्षता चंदीधाम के संस्थापक पं. अरुण मिश्र ने की, जबकि आईएएस अधिकारी योगेश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में पार्श्वगायक रवि त्रिपाठी, कोहड़ौर में शैक्षणिक हब के संस्थापक दिनेश त्रिपाठी, धर्मानुरागी आनंद पांडेय, आईटीएस अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र, रिक्शा-टैक्सी चालक यूनियन के अध्यक्ष पं. के.के. तिवारी, एडवोकेट बद्री प्रसाद पाण्डेय, पं. लक्ष्मण द्विवेदी, शिक्षाविद प्रदीप दूबे, राजेश पाण्डेय, आशीष दूबे और एडवोकेट रमेश त्रिपाठी सहित अन्य सदस्यों ने परिवार को और मजबूत बनाने के लिए अपने विचार रखे। साथ ही, भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। डॉ. अमर मिश्रा ने कहा कि परिवार में प्रत्येक सदस्य एकसमान है और सभी की सहभागिता से स...