श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव का हुआ भावपूर्ण वर्णन

श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव का हुआ भावपूर्ण वर्णन
जौनपुर। बी.आर.पी. इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा वाचक आचार्य शांतनु जी महाराज ने भगवान् श्रीराम एवं माता जानकी के दिव्य विवाह महोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर निवर्तमान राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, जगतनारायण इंटर कॉलेज, जगतगंज के प्रबंधक पं. रामकृष्ण त्रिपाठी, बीएचयू के प्रोफेसर आर.एन. त्रिपाठी, पूर्वाञ्चल बुक डिपो के अधिष्ठाता, मान्यता प्राप्त पत्रकार एवं पत्रकार संघ जौनपुर के कोषाध्यक्ष पं. रामदयाल द्विवेदी तथा प्रोफेसर अखिलेश्वर शुक्ल सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

आयोजक, समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने उपस्थित अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। श्रीराम-जानकी विवाह के पावन प्रसंग का श्रवण कर श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन