Posts

केडीआर फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Image
केडीआर फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन  जौनपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय और प्रेरणादायक कार्य कर रही सामाजिक संस्था केवला देवी रामबहाल फाउंडेशन (केडीआर) द्वारा 11 अक्टूबर, रविवार को जनपद के बदलापुर तहसील के कठार गांव में स्थित केडीआर हाउस में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं बच्चों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संस्था के अध्यक्ष विनोद सिंह ने जानकारी देते हुए विनोद सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर के आयोजन में विनय सिंह, अशोक सिंह, ठाकुर अमरधारी सिंह, सौरभ सिंह और विकास सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका है।

*संशय आशीर्वाद भी देता है....!*

Image
*संशय आशीर्वाद भी देता है....!* बचपन मे.....! जब भी मैं....सफर पर जाता... माँ-बापू को लगता.... मैं रास्ता भूल जाऊँगा.... बस में खिड़की के सहारे, लापरवाही से सर निकालकर नज़ारे देखूँगा... लुत्फ उठाऊँगा.... राह चलते लोगों को....! अपना मित्र बना लूँगा..   भूख लगने पर.....! किसी का भी दिया हुआ, कुछ भी खा लूँगा.... बिन जाने पहचाने लोगों के हाथों परोसा हुआ.....! चना चबैना चबा लूँगा.... मित्रों...उनका सशंकित होना... शायद....लाजमी था उस समय... यह सच जान पाया मैं....! कई-कई सालों बाद.... वह भी तब.....जब कि मैं..... खुद ही सशंकित होने लगा.... अपनी संतति के प्रति.....! इन्हीं बातों  पर.... इतना ही नहीं....आज तो.... यह भी महसूस करता हूँ.... कि कितना महफूज था मैं....! उन दिनों की.... उनकी शंकाओं के बीच..... और यह अच्छी तरह से, समझ में भी आता है कि.... संशय परेशान ही नहीं करता आशीर्वाद भी देता है.... आशीर्वाद भी देता है.... रचनाकार.... जितेन्द्र कुमार दुबे अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ

मध्यकालीन हिंदी साहित्य और प्रदर्शनकारी कलाएँ : परंपरा और निरंतरता विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी, महिला महाविद्यालय, बीएचयू।मध्यकालीन हिंदी साहित्य भारतीय लोक चेतना का उजाला है ~ भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ काशी भारतीय परंपरा की चेतना है, जहाँ परंपरा ठहरती नहीं है बल्कि निरंतर प्रवाहित होती रहती है ~ भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’जब भक्ति सामूहिक चेतना बनती है, तब वह उत्सव बन जाती है ~ भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’मध्यकालीन हिंदी साहित्य में विभिन्न कलाओं का अद्भुत समन्वय है ~ माननीय कुलपति, प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी

Image
मध्यकालीन हिंदी साहित्य और प्रदर्शनकारी कलाएँ : परंपरा और निरंतरता विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी, महिला महाविद्यालय, बीएचयू। मध्यकालीन हिंदी साहित्य भारतीय लोक चेतना का उजाला है ~ भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’  काशी भारतीय परंपरा की चेतना है, जहाँ परंपरा ठहरती नहीं है बल्कि निरंतर प्रवाहित होती रहती है ~ भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ जब भक्ति सामूहिक चेतना बनती है, तब वह उत्सव बन जाती है ~ भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ मध्यकालीन हिंदी साहित्य में विभिन्न कलाओं का अद्भुत समन्वय है ~ माननीय कुलपति, प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी  दिनांक 9 से 10 अक्टूबर 2026 को सावित्री बाई फुले प्रेक्षागृह, महिला महाविद्यालय, बीएचयू के तत्वावधान में ‘मध्यकालीन हिंदी साहित्य और प्रदर्शनकारी कलाएँ : परंपरा और निरंतरता’ विषयक दो - दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन डॉ. हरीश कुमार के संयोजन में संपन्न हो रहा है। यह संगोष्ठी मध्यकालीन हिंदी साहित्य के संपूर्ण मूल्यांकन में एक सर्जनात्मक हस्तक्...

शिवसेना में उत्तर भारतीयों को भी मिले संवैधानिक पद: संतोष सिंह

Image
शिवसेना में उत्तर भारतीयों को भी मिले संवैधानिक पद: संतोष सिंह मुंबई। शिवसेना में उत्तर भारतीय संगठन की भूमिका, उसके पदाधिकारियों के योगदान और पार्टी के संवैधानिक पदों पर उनकी सहभागिता को लेकर मुंबई उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने अपनी बात रखी है। उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे से उत्तर भारतीय समाज के प्रतिनिधित्व के विषय पर विचार करने का विनम्र अनुरोध किया है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में उत्तर भारतीय संगठन को मान्यता मिलने के बाद संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इनमें मुंबई उपाध्यक्ष संतोष सिंह का कहना है कि मुंबई में उत्तर भारतीय समाज से जुड़े मुद्दों को उठाना और उनकी समस्याओं को संबंधित प्रशासन तक पहुंचाना उनकी और संगठन के प्राथमिकताओं में शामिल है संतोष सिंह के अनुसार, उत्तर भारतीय समाज से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों में शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संगठन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष गुलाब चंद दूबे, कार्याध्यक्ष जय प्रकाश सिंह और महाराष्ट्र सचिव राजेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों के नाम...

विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए कौशल विकास विभाग तैयार! ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ को युवाओं का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद

Image
विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए कौशल विकास विभाग तैयार! ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ को युवाओं का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मुंबई।  केंद्रीय कौशल विकास विभाग की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ नामक बहुराज्यीय नवाचार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग के माध्यम से महाराष्ट्र में भी इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। आवेदन प्रक्रिया २१ सितंबर से शुरू हो चुकी है और १७ अक्टूबर २०२६ तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में नवप्रवर्तक, विद्यार्थी, विद्यार्थी समूह, शोधकर्ता, प्राध्यापक, स्टार्टअप्स, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), कंपनियां, सामाजिक संस्थाएं, शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थाएं तथा अन्य नवाचार टीमें भाग ले सकती हैं। इस चैलेंज के माध्यम से स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को कृषि, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, शहरी विकास, पर्यावरण, रक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, शिक्षा और रोजगार क्षमता...

CPAI ने धूमधाम से मनाया विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस

Image
CPAI ने धूमधाम से मनाया विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस मुंबई। सेरेब्रल पाल्सी असोसिएशन ऑफ इंडिया (CPAI) की ओर से विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस का आयोजन मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना स्थित मराठी भाषा भवन में किया गया। कार्यक्रम में जागरूकता, समावेशिता और सेरेब्रल पाल्सी तथा बहुविकलांगता से प्रभावित व्यक्तियों की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेविका प्रीति चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि अजीत कुचेरिया उपस्थित थे। इस अवसर पर संदीप अग्रवाल, मंजुषा सिंह, यशवंत मोरे, दुर्गेश नंदिनी, सनी भाटिया और सामाजिक कार्यकर्ता अनिल गलगली सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अंतरविद्यालयीन चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसमें भाग लेने वाले विशेष विद्यालयों के प्राचार्यों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से आए सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित प्रतिभाशाली व्यक्तियों की उपलब्धियों को पहचान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और आत्मवि...

राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह संपन्न

Image
राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह संपन्न मुंबई: उत्तर भारत संस्कृति एवं दक्षिण भारत संस्कृति मिलन समारोह में डॉ अनिल चतुर्वेदी को शिक्षा, समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विशेष कार्य  करने हेतु राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि  महादानी राजा बलि की पावन भूमि पलक्कड़ केरल में आयोजित मलयगिरि आध्यात्मिक चेतना शिविर का आयोजन दिव्य प्रेरक कहानियां एवं मानवता अनुसंधान न्यास द्वारा उत्तर भारत - दक्षिण भारत संस्कृति मिलन समारोह एवं ध्यान-योग शिविर आयोजित किया गया। इस आयोजन में देश के 18 राज्यों से आए विभिन्न भारतीय भाषाओं में शामिल होकर विद्वतजनों ने मानवता को प्रमुखता देते हुए कहा कि वर्तमान समय में मानवता के माध्यम से राष्ट्र की उन्नति होगी। इस अवसर पर मानवता के क्षेत्र में शोध कार्य करने वाले 12 प्रतिभागियों को  डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक डॉ अविषेक कुमार के साथ ही राजीव भारद्वाज, डॉ विजय श्रीवास्तव जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष महत्वपूर्ण कार्य करने हेतु मुंबई महाराष्ट्र के श...