राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह संपन्न

राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह संपन्न
मुंबई: उत्तर भारत संस्कृति एवं दक्षिण भारत संस्कृति मिलन समारोह में डॉ अनिल चतुर्वेदी को शिक्षा, समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विशेष कार्य  करने हेतु राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि  महादानी राजा बलि की पावन भूमि पलक्कड़ केरल में आयोजित मलयगिरि आध्यात्मिक चेतना शिविर का आयोजन दिव्य प्रेरक कहानियां एवं मानवता अनुसंधान न्यास द्वारा उत्तर भारत - दक्षिण भारत संस्कृति मिलन समारोह एवं ध्यान-योग शिविर आयोजित किया गया। इस आयोजन में देश के 18 राज्यों से आए विभिन्न भारतीय भाषाओं में शामिल होकर विद्वतजनों ने मानवता को प्रमुखता देते हुए कहा कि वर्तमान समय में मानवता के माध्यम से राष्ट्र की उन्नति होगी। इस अवसर पर मानवता के क्षेत्र में शोध कार्य करने वाले 12 प्रतिभागियों को  डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक डॉ अविषेक कुमार के साथ ही राजीव भारद्वाज, डॉ विजय श्रीवास्तव जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष महत्वपूर्ण कार्य करने हेतु मुंबई महाराष्ट्र के श्री तेज बहादुर राय , आनंद स्वरूप राय को राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन