Posts

मुलुंड में सेवानिवृत्ति की पूर्व संध्या पर सत्कार संपन्न

Image
मुलुंड में सेवानिवृत्ति की पूर्व संध्या पर सत्कार संपन्न   मुंबई: मुलुंड (पश्चिम) स्थित मुंबई पब्लिक स्कूल घाटीपाडा(टी वार्ड)की 'आदर्श शिक्षिका' सुनीता सभाजीत गिरी की सेवानिवृत्ति की पूर्व संध्या पर उनकी तीन दशक से भी अधिक   नि:स्वार्थ  शैक्षणिक सेवा हेतु  बीएमसी स्कूल इज द बेस्ट स्कूल इन मुंबई का अभियान चलाने वाले समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव, पूर्व प्रिंसिपल उमाशंकर सिंह एवं राजकुमार सिंह ने सुनीता मैडम के साथ उनके जीवन साथी सभाजीत गिरी,माताजी उर्मिला गोसावी और सासु मॉ सरस्वती गिरी का शाल और पुष्प गुच्छ  देकर सत्कार किया।

-------एक ठू अवधी ग़ज़ल----

Image
-------एक ठू अवधी ग़ज़ल---- का बताई का हाल बा भैइया।।  जिउ क हमरे जवाल बा भैइया।।  अपने अपने में सब मगन बाटेन- सबके सबसे मलाल बा भैइया।।  कूआंं पोखर तलाब सूखी गयेन- पानी चलिग पताल बा भैइया।।  आगि बरसत बा पियासी धरती- गरमी अबकी कमाल बा भैइया।।  भार बढ़िया मोरे कपारे  का- हाल अब त बेहाल बा भैइया।।  अपने अपने मने क मालिक सब- ताल सब क बेताल बा भैइया।। जोर कवनउ गिरीश नाही बा-- का बताई का हाल बा भैइया।।

*नहीं समझा कभी तुमनें हमारी भावना क्या है**-------कवि मुक्तक कार एडवोकेट गिरीश श्रीवास्तव*

Image
* नहीं समझा कभी तुमनें हमारी भावना क्या है * * -------कवि मुक्तक कार एडवोकेट गिरीश श्रीवास्तव * लरज़ कर कच्चे धागे नेह के सब टूट जायेंगे।। जिन्हें अपना समझते हो वही दिल लूट जायेंगे।। धरा का आधुनिक हूँ नीलकंठी कहती है दुनिया- मुझे हंस कर के विष दो प्रेम से हम घूट जायेंगे।। पढ़ो तो पहले फिर कहना लिखा प्रस्तावना क्या है।। मेरा अनुभव मेरी अनुभूति मेरी कल्पना क्या है।। बहुत तकलीफ होती है स्वयं से रूठ जाता हूँ- नहीं समझा कभी तुमनें हमारी भावना क्या है।। कभी प्रतिकूल जाते हैं कभी अनुकूल जाते हैं।। समय की मेहरबानी गर्व से हम फूल जाते हैं।। ये दुनियाँ खूब सूरत लगने लगती है मेरे हमदम- तुम्हें हम देख करके दर्द ग़म सब भूल जाते हैं बदलते वक्त को पल पल निरखने की जरूरत है।। स्वयं के आचरण को भी परखने की जरूरत है।। नयन में नीर उर में नेह हो मुस्कान अधरों पर- हमेशा शील संयम धैर्य रखने की जरूरत है।। टूटने से दर्द होगा दिल से दिल को जोड़ दो।। बोझ बन जाये अगर सम्बन्ध तो फिर तोड़ दो।। बस में अपने कुछ नहीं है समय का सब खेल है- ज़िन्दगी को खूबसूरत मोड़ दे कर  छोड़ दो।। भ...

हिंदी प्रचार एवं शोध संस्था, मुंबई की 261वीं मासिक साहित्यिक गोष्ठी संपन्न

Image
हिंदी प्रचार एवं शोध संस्था, मुंबई की 261वीं मासिक साहित्यिक गोष्ठी संपन्न मुंबई, प्रतिनिधि। हिंदी प्रचार एवं शोध संस्था, मुंबई द्वारा 261वीं मासिक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन न्यू सी व्यू, न्यू रविराज कॉम्प्लेक्स, जेसल पार्क, भाईंदर (पूर्व) में संपन्न हुआ।गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुधाकर मिश्र ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. कृपाशंकर मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि एवं संयोग साहित्य पत्रिका के संपादक मुरलीधर पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव डॉ. उमेश चन्द्र शुक्ल ने किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. सुधाकर मिश्र ने सभी रचनाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए साहित्य की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपना गीत सुनाते हुए कहा कि "आ रहे दिन त्रासदी के, छा रहा थक्का अंधेरा, सत्य भाषिक धूप-सी मोहक…"। उनके गीत ने वर्तमान समय की विसंगतियों के बीच सत्य और आशा का संदेश दिया।मुख्य अतिथि डॉ. कृपाशंकर मिश्र ने अपने गीतों के माध्यम से ग्राम्य जीवन की स्मृतियों को जीवंत करते हुए कहा— "आइए गाँव क...

हस्ताक्षरम् की मासिक काव्य गोष्ठी कांदिवली में सम्पन्न

Image
हस्ताक्षरम् की मासिक काव्य गोष्ठी कांदिवली में सम्पन्न  मुंबई । साहित्यिक व सामाजिक संस्था  हस्ताक्षरम की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन कांदिवली पूर्व के ठाकुर कांप्लेक्स स्थित एवान सोसाइटी में आमंत्रित कवियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता संस्था के वरिष्ठ सलाहकार अमरनाथ द्विवेदी व संचालन की जिम्मेदारी डाॅ. मृदुल 'महक' व अल्हड़ असरदार ने संयुक्त रूप से वहन किया। मुख्य अतिथि के रूप में गाजियाबाद के वरिष्ठ सायर नरेंद्र शर्मा 'खामोश' उपस्थित रहे।पश्चिम रेल्वे में सेवारत साहित्यकार कवि विनोद शुक्ला ने सरस्वती वंदना कर गोष्ठी का आरंभ किया। ओमप्रकाश तिवारी, अरूण दुबे, आनंद पाण्डेय 'केवल' , अर्चना झा, हिरालाल यादव, कल्पेश यादव, सारिका सिंह, डॉ. मृदुल 'महक', वाचस्पति तिवारी, नरेंद्र शर्मा 'खामोश', अल्हड़ असरदार एवं अमरनाथ द्विवेदी ने क्रमशः अपनी अपनी कविताओं, गीतों व गजलों का पाठन किया। समसामयिक विषयों पर काव्यात्मक टिप्पणियां हुई, सामाजिक व पारिवारिक विषयों पर मंथन के साथ साथ राजनीतिक विषयों पर भी रचनाएं पढ़ी गई। हास्य व्यंग...

मनपा की 'आदर्श शिक्षिका' विद्या नरेंद्र सिंह का सेवा संपूर्ति समारोह संपन्न

Image
मनपा की 'आदर्श शिक्षिका' विद्या नरेंद्र सिंह का सेवा संपूर्ति समारोह संपन्न मुंबई:भांडुप( पश्चिम) स्थित आलीशान एशियन बैंकेट हॉल में बृहन्मुंबई महानगर पालिका  पवई तीरंदाज विलेज विद्यालय में अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए पहचानी जानेवाली 'आदर्श शिक्षिका' विद्या नरेंद्र सिंह का सेवा संपूर्ति समारोह संपन्न हुआ। इस क्षण के साक्षी बनने के लिए शिक्षा, समाजसेवा, साहित्य और राजनीति जगत के कई दिग्गज हस्तियां एक मंच पर एकत्रित हुईं। समारोह का आयोजन एडवोकेट राहुल नरेंद्र सिंह द्वारा किया गया।समारोह को  वरिष्ठ विधि विशेषज्ञ एडवोकेट सुभाष श्यामनारायण यादव का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।समारोह की गरिमा को बढ़ाते हुए डॉ शीला अखिलेश यादव और अमेरिका से विशेष रूप से पधारीं सत्कारमूर्ति की सुपुत्री डॉ.प्रियंका ने प्रस्तुत की,जिन्होंने विद्या जी के जीवन संघर्ष और शैक्षणिक यात्रा पर प्रकाश डाला।हिंदी विद्या प्रचार समिति के अध्यक्ष सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ.राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में अतिथियों में महाराष्ट्र राज्य के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सि...

आदर्श शिक्षक दिलीप कुमार राय का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

Image
आदर्श शिक्षक दिलीप कुमार राय का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न मुंबई:भांडुप (पश्चिम) स्थित मद्रास कैफे बैंक्वेट हॉल में विक्रोली टैगोर नगर मनपा हिंदी शाळा क्र.1 के वरिष्ठ शिक्षक  दिलीप कुमार गुलाब राय  का सेवा संपूर्ति एवं प्रीतिभोज समारोह पूर्व उप शिक्षणाधिकारी अशोक मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह में दिलीप कुमार राय एवं उनकी जीवन संगिनी संगीता राय का शाल, श्रीफल  पुष्प गुच्छ और भेट वस्तु देकर सत्कार किया गया। समारोह में टैगोर नगर हिंदी शाला क्रमांक 01 की मुख्याध्यापिका सुभदा तांबे , जयप्रकाश राय , उपेंद्र राय ,उषा  ओमप्रताप सिंह, संगीता दिलीप राय, दिलीप कुमार राय,  शिवशंकर राय ,मुख्याध्यापक डॉ.नागेश पांडेय ,  धनन्जय सिंह ,ओमप्रताप सिंह, पूनम राय, के.के.राय, श्लोक राय, दिशा राय प्रदीप राय  ,रुद्रेश राय,मनिवेन्द्र राय ,समाजसेवी राजनारायन उर्फ गुड्डू राय,अंजेश राय,आनंद राय,दीनानाथ यादव ,प्रदीप जीता यादव, वैशाली तेलोरे ,सुशीला गवारे नंदा काले एवं तुंगागांव से शिवसेना विधानसभा प्रमुख  अशोक माटेकर, नरेंद्र उपाध्य...