विद्याविहार ROB: अनिल गलगली के लगातार प्रयासों से साकार हुआ मुंबईकरों का इंतजार!
विद्याविहार ROB: अनिल गलगली के लगातार प्रयासों से साकार हुआ मुंबईकरों का इंतजार!
मुंबई
विद्याविहार पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाले रोड ओवर ब्रिज (ROB) के उद्घाटन का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर RTI कार्यकर्ता अनिल गलगली ने लगातार फॉलोअप किया और ब्रिज को जल्द शुरू करने का मुद्दा उठाया।
इस ब्रिज के शुरू होने से विद्याविहार, घाटकोपर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुगम होने की उम्मीद है। LBS मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम करने और मुंबईकरों का समय बचाने में भी यह ब्रिज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अनिल गलगली का प्रयास यही रहा है कि जनता के पैसों से बनने वाली महत्वपूर्ण परियोजनाएं समय पर पूरी हों और उनका लाभ आम नागरिकों को जल्द से जल्द मिले।
Comments
Post a Comment