जनभाषा प्रचार समिति की मासिक काव्यगोष्ठी संपन्न

जनभाषा प्रचार समिति की मासिक काव्यगोष्ठी संपन्न 
ठाणे 
साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जनभाषा प्रचार समिति की मासिक काव्य गोष्ठी विगत शनिवार 24 अक्टूबर 2026 को मुन्ना बिष्ट कार्यालय में संपन्न हुआ।जिसकी अध्यक्षता डॉ प्रमोद पल्लवित ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में त्रिलोचन सिंह अरोरा उपस्थित थे। मंच का खूबसूरत संचालन विनय सिंह `विनम्र’ ने किया। मां सरस्वती वंदना के पश्चात कविगोष्ठी का शुभारंभ किया गया जिसमें आनंद पांडे केवल, नंदलाल क्षितिज, डॉक्टर शारदा प्रसाद दुबे सरत चंद्र, नरसिंह हैरान जौनपुरी, सुशील नाचीज, नामदार राही, कुमार भारतीय, त्रिलोचन सिंह अरोड़ा, विजय कुलकर्णी,टी आर खुराना, लाल बहादुर यादव कमल, लाल रोहरा, उमाकांत वर्मा, मुन्ना यादव मयंक की उपस्थिति रही। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने अपने काव्य पाठ से श्रोता साहित्यकारों को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में राष्ट्रगान के साथ काव्य गोष्ठी का समापन हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन