राघवेंद्र द्विवेदी के सम्मान में आत्मीय भोज-बात, मुंबई में जुटे पत्रकारिता और राजनीतिक जगत के मित्र
राघवेंद्र द्विवेदी के सम्मान में आत्मीय भोज-बात, मुंबई में जुटे पत्रकारिता और राजनीतिक जगत के मित्र
वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र द्विवेदी के नवभारत समूह में 'संपादक-पूर्व' के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने पर उनके सम्मान में मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित होटल ट्राइडेंट में आत्मीय ‘भोज-बात' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक मित्रों ने द्विवेदी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस आत्मीय मिलन का निमंत्रण कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अविनाश पांडे की ओर से दिया गया था, जबकि आयोजन की पहल संदीप सोनवलकर ने की। कार्यक्रम में राघवेंद्र द्विवेदी के पत्रकारिता जीवन से जुड़े मित्रों और विभिन्न क्षेत्रों के परिचितों ने सहभागिता की। उनके साथ चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार एवं लोकप्रिय आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली।
इस दौरान भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्ये, विधायक राजहंस सिंह, भाई जगताप, मुजफ्फर हुसैन, बी. जी. शिंदे, उदय प्रताप सिंह, रत्नेश सिंह, चित्रसेन सिंह, शिवजी सिंह, राही भिडे, मृणालिनी नानिवेकर, मनीषा रेगे, आदित्य दुबे, विजय सिंह कौशिक, सोनू श्रीवास्तव, अनिता शुक्ला, जितेंद्र मिश्रा और लोकगायक सुरेश शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
Comments
Post a Comment