पुलिस स्मृति दिवस पर अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
पुलिस स्मृति दिवस पर अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित शहीद स्मारक पर अमर शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गौड़ आईपीएस ने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान सलामी गार्द ने शहीद स्मारक पर सलामी दी।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी आईपीएस ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेकर पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात, पुलिस उपायुक्त नगर, ट्रांस हिंडन, ग्रामीण, यातायात एवं मुख्यालय, सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी सहित कमिश्नरेट गाजियाबाद और पीएसी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अमर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Comments
Post a Comment