मुंबई प्रांतीय राष्ट्र भाषा प्रचार सभा के सर्वोच्च स्व. कांतिलाल जोशी सम्मान से हिंदी शिक्षाविद व साहित्यकार राजकुमार यादव 'सरस' सम्मानित।

मुंबई प्रांतीय राष्ट्र भाषा प्रचार सभा के सर्वोच्च  स्व. कांतिलाल जोशी सम्मान से हिंदी शिक्षाविद व साहित्यकार राजकुमार यादव 'सरस' सम्मानित।  


मुंबई :  महानगर मुंबई की "मुंबई प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार सभा" जो "राष्ट्रभाषा प्रचार समिति" वर्धा से संबद्ध है तथा सरस्वती शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी दिवस एवं गांधी जयंती के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन अध्यक्ष डॉ .विपिन मेहता की अनुमति से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन "सरस्वती शिक्षण संस्थान" साई चैम्बर्स, सांताक्रुज़ ( पूर्व) में शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026 को शाम 4:00 से 6:00 बजे तक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विपिनचंद्र मेहता ने की। जबकि विशेष अतिथि के रूप में ध्यानयोगी श्री ओमदासजी महाराज उपस्थित रहे। इस अवसर पर निमंत्रित विभूतियों को सभा द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान सूची इस प्रकार रही। महात्मा गांधी राष्ट्रीय सेवा सम्मान डॉ. दयानंद तिवारी जी। संस्था का सर्वोच्च सम्मान स्व. कांतिलाल जोशी स्मृति सम्मान आदर्श शिक्षक और साहित्यकार श्री राजकुमार राम लखन यादव'सरस' को।अखिल भारतीय पत्रकारिता सम्मान व्यूरो चीफ महाराष्ट्र, इंडिया न्यूज़ सुधाकर कदम को, अखिल भारतीय पत्रकारिता सम्मान श्री विजय सिंह कौशिक शहर संपादक दैनिक भास्कर को,
अखिल भारतीय हिंदी सेवी सम्मान वैशाली पाटिल (शिक्षिका, सी.बी.एम. हाई स्कूल), हिंदी प्रचारक
बच्चों का पुरस्कार - वैष्णवी मैडम को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। जिसे कवि रवि यादव ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात "मुंबई प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार सभा" का परिचय संस्था के सचिव बृजेश तिवारी ने दिया तथा मुख्य अतिथि का परिचय डॉ. दयानंद तिवारी जी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष डी.एफ.हलेमनी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, जयपुर के साहित्यकार प्रकाश जी गर्ग,  हिंदी प्रचारक विनोद दुबे, शिक्षक पारसनाथ यादव, राजकुमार जी नवभारत टाइम्स, शैलेश तिवारी दैनिक  भास्कर, भाजपा प्रवक्ता राजेश पाठक, डॉ. मीना मेहता,कवि डॉ. मुकेश गौतम, सुरेश शुक्ला जी, वरिष्ठ पत्रकार स्पर्श देसाई, संतोष जैसवार , शिक्षक व पत्रकार अनंत सहित अन्य गणमान्य नागरिक व विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर लेखक राजकुमार यादव सरस की रचना " हिंदी सरस व्याकरण व रचना कलश" तथा मुंबई प्रांतीय राजभाषा प्रचार सभा की परिचय पुस्तिका का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रासंगिक प्रवचन हुए तथा हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार पर विशेष बल दिया गया। राजकुमार ने कहा यह सम्मान मुझे हिंदी सेवा करने के लिए सदैव प्रेरणा देता रहेगा। सम्मान पाना अर्थात जिम्मेदारी का बढ़ना होता है। अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. विपिनचंद्र मेहता ने अपने अध्यक्षीय भाषण में हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार की बातें कहीं। कार्यक्रम के समापन पर संस्था सदस्यों ने उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया। संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. महेंद्र मिश्र ने समारोह का सफल सूत्रसंचालन  किया।

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन