*काव्यसृजन की काव्यगोष्ठी में रही जन्मोत्सव की धूम*

*काव्यसृजन की काव्यगोष्ठी में रही जन्मोत्सव की धूम*
    साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन न्यास (राष्ट्रीय) मुम्बई नित नये आयोजन करने के लिए पूरे भारत भर में सुविख्यात है।शिक्षक दिवस,हिन्दी पखवाड़ा,होली मिलन समारोह एवं संस्था का वार्षिकोत्सव जैसे अनेक आयोजन समय-समय पर बड़े ही धूम-धाम से करती रहती है। संस्था जैसा नाम, वैसा काम वाला मुहावरा चरितार्थ कर रही है।कल रविवार दिनांक ४ अक्टूबर २०२६ को शाम ४.३० बजे से श्रीराम जानकी मंदिर लालबहादुर शास्त्री नगर, साकीनाका मुम्बई में हुई मासिक गोष्ठी में अपने चार पारिवारिक सदस्यों का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम एवं काव्य प्रस्तुति के साथ मनाया। डॉ नीलिमा पाण्डेय महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा,आनंद पाण्डेय केवल संस्था के उप सचिव, लालबहादुर यादव कमल,संस्था के कोषाध्यक्ष,व डॉ शारदा प्रसाद दुबे शरदचंद्र संस्था के उपाध्यक्ष जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया।बधाई देने वाले कवि व साहित्यकारों में "आत्मिक" श्रीधर मिश्र, नरसिंह "हैरान जौनपुरी",हौंसिला प्रसाद "अन्वेषी", सदाशिव चतुर्वेदी "मधुर",प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी "अनमोल", हीरालाल यादव,राकेश मिश्र, मुन्ना पाण्डेय, डॉ पल्लवित, सजनलाल यादव, एड.राजीव मिश्र "मधुकर", ओमप्रकाश तिवारी,सावले मिश्र"कोमल", शिवनारायण यादव, लक्ष्मीकांत "कमलनयन",कल्पेश यादव,विनय अंथवाल, विनोद कुमार शुक्ल "गुंजन",रमाशंकर यादव,अशोक यादव,वाचस्पति तिवारी,कृतायन पाण्डेय,रीता कुशवाहा,वैष्णवी तिवारी आदि रहे।
     डॉ नीलिमा पाण्डेय जी की अध्यक्षता में ओमप्रकाश तिवारी जी ने गोष्ठी का शानदार संचालन किया। मुख्य अतिथि के रूप में एड.राजीव मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में हौंसिला प्रसाद अन्वेषी जी मंच पर मौजूद रहे। सामाजिक विसंगतियों एवं वृद्ध होते भारत पर राजीव मिश्र जी ने अपनी चिंता व प्रखर विचार रखे। आभार संगठन मंत्री शिवनारायण यादव जी ने प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन