सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लल्लन तिवारी का सम्मान
सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लल्लन तिवारी का सम्मान
भायंदर। सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रचार-प्रसार को निरंतर गति प्रदान करने के उद्देश्य से मानव धर्माचरण समिति की ओर से बुधवार को देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के संस्थापक शिक्षा सम्राट लल्लन तिवारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापकअध्यक्ष श्रीनिवासानन्द महाराज एवं कार्याध्यक्ष तथा वरिष्ठ पत्रकार राकेश दुबे और हास्य सम्राट सुरेश मिश्र ने उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता, दुर्गा सप्तशती और शॉल भेंट की। यह सम्मान भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति आदर व्यक्त करने तथा सनातन संस्कृति की चेतना को समाज में निरंतर जागृत रखने के उद्देश्य से किया गया। ज्ञातव्य हो कि लल्लन तिवारी ने सनातन धर्म के संवर्धन के लिए अनेक मंदिरों का निर्माण कराया है। आरएनपी पार्क उनके द्वारा बनवाया गया काशी विश्वनाथ मंदिर भायंदर पूर्व के लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। भगवान शंकर के साथ-साथ अन्य देवी देवताओं की दिव्य मूर्तियां लगी हुई हैं।
Comments
Post a Comment