प्रो. महेन्द्र कुमार त्रिपाठी का जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया
प्रो. महेन्द्र कुमार त्रिपाठी का जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया
जौनपुर। 6 अक्टूबर, मंगलवार को तिलकधारी सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिन्दी विभाग में प्रो. महेन्द्र कुमार त्रिपाठी का जन्मदिन विद्यार्थियों एवं विभागीय प्राध्यापकों द्वारा हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों द्वारा केक का प्रबंधन किया गया तथा प्रोफेसर त्रिपाठी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना किए।
इस अवसर पर हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजदेव दुबे, प्रो. सुषमा सिंह, प्रो.पुष्पा सिंह, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, प्रो. हरिओम त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने प्रो. महेन्द्र कुमार त्रिपाठी के प्रति अपनी आत्मीय शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
प्रो. त्रिपाठी के जन्मदिन के अवसर पर फेसबुक, व्हाट्सऐप एवं फोन के माध्यम से दिनभर बधाई देने वालों का सिलसिला चलता रहा। विद्यार्थियों, सहकर्मियों, साहित्यप्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Comments
Post a Comment