बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा ई-पत्रिका ' पर्जन्य ' का हुआ विमोचन

बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा ई-पत्रिका ' पर्जन्य ' का हुआ विमोचन 
ठाणे 
दशहरा के पावन पर्व पर मंगलवार 20 अक्टूबर 2026 को बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट ठाणे द्वारा हिंदी की साहित्यिक ई पत्रिका ‘पर्जन्य’ के विमोचन के परिप्रेक्ष्य में एक ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृष्णदत्त सिंह,अपर आयुक्त परिवहन दिल्ली सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।विशिष्ट अतिथि के रूप रमेश शुक्ला पूर्व ए. डी. एम. आमंत्रित थे। राष्ट्रीय सचिव सत्यभामा सिंह   सिया ने उपस्थित अतिथियों का परिचय दिया तथा संपादन मण्डल के सदस्यों, पटल से जुड़े  राज्य स्तरीय  विभिन्न इकाई अध्यक्ष एवं उनके सदस्यों का भी स्वागत किया। मुख्य अतिथि की अनुमति  से कंपोज़र डॉ उर्वशी ‘हिन्दू ‘ ने ‘पर्जन्य’ पत्रिका की पृष्ठभूमि की जानकारी देते हुए पर्जन्य के एक एक पृष्ठ की झलक प्रस्तुत की।सभी ने ज़ोरदार तालियाँ बजाकर पर्जन्य का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अपने संभाषण में  संपादन मण्डल के कार्य की सराहना करते हुए पृष्ठ सज्जा के लिए उन्होंने डॉ उर्वशी की विशेष रूप से प्रसंशा की। उन्होंने पर्जन्य के निरंतर आगे बढ़ने हेतु अपनी शुभ कामनाएँ दीं। श्री रमेश शुक्ला ने अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी विशिष्ट सज्जा एवं विभिन्न विधाओं के  समावेश के कारण यह विशिष्ट ई पत्रिका है। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष क़ी ओर से  डॉ मिथिलेश कुमार त्रिपाठी,डॉ गीता विश्वकर्मा, डॉ उर्वशी ‘हिन्दू’ शशी भार्गव, प्रांजल श्रीवास्तव  ने अपने विचार प्रस्तुत किए। संपादन मण्डल क़ी ओर से  संरक्षक डॉ दिनेश प्रताप सिंह ,श्री रामकृष्ण वि सहस्रबुद्धे,एस बी उपाध्याय, ए. पी. द्विवेदी ने वक्तव्य दिए। बलराम मिश्र एवं रिंकू दुबे वैष्णवी ने अपनी शुभेच्छा व्यक्त की। डॉ पूर्णिका सुमन एवं डॉ अम्बिली टी भी विमोचन में उपस्थित रहीं।अध्यक्ष एवं प्रधान संपादक शिव कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और  संचालन की जिम्मेदारी सत्यभामा सिंह सिया ने बहुत सुरुचि पूर्ण ढंग से निभाई।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन