प्रधानमंत्री से मिले मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मां दुर्गा की मूर्ति भेंटकर किया सम्मान

प्रधानमंत्री से मिले मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मां दुर्गा की मूर्ति भेंटकर किया सम्मान 
मुंबई। देश में चल रहे नवरात्रि उत्सव के बीच महाराष्ट्र के कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और उनके सुपुत्र अभिषेक लोढ़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और मां दुर्गा की मूर्ति भेंट की। मंत्री लोढ़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों की तरफ बढ़ रहा है। माता रानी उन्हें शक्ति प्रदान करें ताकि देश पूरी ताकत और गति के साथ विकास के शिखर तक पहुंच सके। प्रधानमंत्री ने मंत्री लोढ़ा  को भी नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरे देश के साथ-साथ महाराष्ट्र की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन