*लायंस इंटरनेशनल द्वारा राजेश शाह को रॉक स्टार अवार्ड*
*लायंस इंटरनेशनल द्वारा राजेश शाह को रॉक स्टार अवार्ड*
सायन स्थित लायंस क्लब ऑफ सायन के पास्ट प्रेसिडेंट राजेश रसिकलाल शाह को सामाजिक क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। लायन सायन टीम ने राजेश शाह के नेतृत्व में पर्यावरण, हंगर, वाटर हार्वेस्टिंग , सोलर, जीवदया, अनाज दान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण सहित कई क्षेत्रों में मुंबई और मुंबई के बाहर लगभग 1800 प्रोजेक्ट किए। जिसकी वजह से हजारों लोगों को फायदा हुआ। उनके नेतृत्व में सायन क्लब के सराहनीय कार्यों के लिए मल्टीपल डिस्ट्रिक 3231 कन्वेंशन में राजेश रसिकलाल शाह को बेस्ट प्रेसिडेंट ऑफ मल्टीपल अवार्ड से नवाज़ा गया। साथ ही सायन क्लब को 8 क्राइटेरिया में विजेता पुरस्कार और 21 में पार्टिसिपेशन पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसके बाद लायंस डिस्ट्रिक 3231ए 1 के अवार्ड समारोह में लायंस क्लब सायन ने बेस्ट क्लब, बेस्ट प्रेसिडेंट, बेस्ट सेक्रेटरी, बेस्ट ट्रेजरर सहित 41 अवार्ड अपने नाम करते हुए एक इतिहास रच दिया। इसी कड़ी में लायंस काउंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा हंगर प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्कूल, कॉलेज, स्लम एरिया, ओल्ड एज होम, हॉस्पिटल आदि जगहों पर जरूरत मंद लोगों को अनाज और अन्य खाद्य पदार्थ वितरण करने के लिए हंगर अवार्ड से सम्मानित किया गया। राजेश शाह और सायन लायन के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए इंटरनेशनल प्रेसिडेंट के थीम मिशन 1.5 के अंतर्गत 69 नए मेंबर्स बनाने के लिए हांगकांग कन्वेंशन में राजेश रसिकलाल शाह को मिशन 1.5 रॉकस्टार अवार्ड से नवाज़ा गया। राजेश शाह लायंस के साथ जिओ रोटी घर संस्था के फाउंडर हैं। जिओ रोटी घर के माध्यम से पूरे साल जीवदया, अन्नदान का प्रोजेक्ट करते रहते हैं।
Comments
Post a Comment