घाटकोपर में काव्य तरंग संपन्न
घाटकोपर में काव्य तरंग संपन्न।
मुंबई :हिंदी विद्या प्रचार समिति द्वारा संचालित रामनिरंजन झुनझुनवाला कॉलेज (जूनियर कॉलेज) के लिटरेरी क्लब द्वारा 'संत साहित्य एवं काव्य पठन एवं विवेचना' के तहत आयोजित 'काव्य तरंग' (Classic Literature Recitation and Explanation - Poem Competition) का भव्य आयोजन कॉलेज के एम पी एस एस सभागृह में दोपहर 12:00 बजे संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उप-प्राचार्य डॉ. यतिन वी. राणे द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस प्रतियोगिता की कुशल सूत्र संचालिका वंदना सिंह रहीं, जबकि डॉ. अर्चना सिंह और शिल्पा मिश्रा ने कार्यक्रम की मुख्य बागडोर संभाली। स्पर्धा में कुल 31 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया। हिंदी, अंग्रेजी और मराठी भाषा साहित्य के उत्कृष्ट कविताओं का सुंदर पठन व विवेचना प्रस्तुत की। निर्णायक की भूमिका डॉ. सी. पी. सिंह, श्रीमती कुमुद मिश्रा और श्रीमती ऐश्वर्या कचोले ने की। प्रतियोगिता में विजेता 11वीं साइंस की देवश्री वाघोस्कर ने प्रथम स्थान हासिल की, जबकि 12वीं आर्ट्स के यश जाधव द्वितीय और चंद्रिका पलांडे तृतीय स्थान पर रहीं। तथा 11वीं साइंस की निदा शेख को प्रथम प्रोत्साहन पुरस्कार तथा साक्षी सिंह ने द्वितीय प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त की। लिटरेरी क्लब की संयोजिका डॉ. लतिका भानुशाली के मार्गदर्शन तथा डॉ. तेज बहादुर सिंह, चंदना भुइया मैडम, गीता सिंह, धनंजय सिंह और आराधना के विशेष सहयोग से यह संपूर्ण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Comments
Post a Comment