टीजीटी गणित विषय में सहायक अध्यापक पद पर चयनित अमित कुमार मिश्र को काशीराज इंटर कॉलेज आवंटित हुआ
टीजीटी गणित विषय में सहायक अध्यापक पद पर चयनित अमित कुमार मिश्र को काशीराज इंटर कॉलेज आवंटित हुआ
जौनपुर। 01 अक्टूबर 2026 को टीजीटी गणित विषय में सहायक अध्यापक पद पर चयनित अमित कुमार मिश्र को काशीराज इण्टर कॉलेज, औराई, भदोही आवंटित हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से रामपुर नद्दी के निवासियों में प्रसन्नता की लहर है।
जौनपुर के मड़ियाहूं विकास खण्ड के अंतर्गत रामपुर नद्दी गाॅंव के मूल निवासी स्व. धनेन्द्रनाथ मिश्र के सुपौत्र एवं संतोष कुमार मिश्र के पुत्र हैं। उनके विद्यालय आवंटित होने पर परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं रामपुर नद्दीवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दी।
Comments
Post a Comment