डॉ. बीआर आंबेडकर इंटरनेशनल अवार्ड समारोह में सम्मानित किए गए गणमान्य

डॉ. बीआर आंबेडकर इंटरनेशनल अवार्ड समारोह में सम्मानित किए गए गणमान्य 
मुंबई। सामाजिक न्याय, शिक्षा, आर्थिक समावेशन, मानवाधिकार और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 10 व्यक्तियों और संस्थाओं को लंदन के किंग्स कॉलेज में स्थित ग्रीनवुड थिएटर में विश्वनेता डॉ बी आर अंबेडकर इंटरनेशनल अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। इस समारोह का आयोजन विश्व लीडर टेकमीडिया प्राइवेट लिमिटेड मुंबई की ओर से शिरीष रामटेके ने किया। तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भारत, ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और जापान सहित कई देशों से प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में पुरस्कारों को पांच प्रमुख श्रेणियों में प्रदान किया गया। सम्मानित होने वालों में भारत से जी. गोविंदराजू, डॉ. पल्लवी जी. के., मोहम्मद सुहैल याकूब खांडवानी, वर्षा विद्या विलास, सद्गुरु योगीराज डॉ. मंगेशदा और शिवशंकर लातुरे शामिल रहे।
वहीं अमेरिका की आंबेडकर एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका और प्रो. केविन डी. ब्राउन, कनाडा की पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन, तथा जापान के इचिरो कोइके को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में महामहिम त्सेरिंग यांगकी, पद्मश्री कल्पना सरोज, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और श्री गौतम सी. सहित अन्य विशिष्ट हस्तियों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर राजनयिकों, शिक्षाविदों, न्यायविदों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों और उनके सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और सशक्तिकरण के संदेश को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाना रहा।
विश्वनेता डॉ. बी. आर. आंबेडकर इंटरनेशनल अवार्ड्स 2026 ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सामाजिक बदलाव और समानता की दिशा में काम करने वाले लोगों का सम्मान और उनके प्रयासों को दुनिया के सामने लाना बेहद जरूरी है।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन