तिलकधारी पीजी कॉलेज में युवा उद्यमिता कार्यक्रम हुआ आयोजित

तिलकधारी पीजी कॉलेज में युवा उद्यमिता कार्यक्रम हुआ आयोजित
जौनपुर। मंगलवार को Aavishkaar Foundation की ओर से युवा उद्यमिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता एवं नवाचार की सोच विकसित करना तथा उन्हें “आर्थिक उद्यमिता से सामाजिक समानता” की दिशा में प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में जनपद के 20 विद्यालयों एवं 8 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने जूरी के समक्ष अपने व्यावसायिक विचार एवं बिजनेस प्लान प्रस्तुत किए। इस दौरान स्थानीय समस्याओं के समाधान, स्वरोजगार एवं रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न नवाचारपूर्ण विचार सामने आए।

कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राम आसरे सिंह के मार्गदर्शन एवं विभागाध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। Aavishkaar Foundation की ओर से प्रोग्राम मैनेजर विकाश कुमार, फील्ड ऑफिसर कुश कुमार, अंकित कुमार एवं श्रेया उपस्थित रहे।

महाविद्यालय श्रेणी में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रतीक तिवारी, प्रभात तिवारी एवं आदित्य यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय के विशाल यादव, गुड़िया विश्वकर्मा, अंचल, प्रिया यादव एवं दिव्या यादव द्वितीय तथा कुटीर पीजी कॉलेज के आरुषि मौर्य, हेमंत मौर्य एवं अंकित मौर्य तृतीय स्थान पर रहे।

विद्यालय श्रेणी में जनक कुमारी इंटर कॉलेज की अंजलि निषाद, वैष्णवी मिश्रा एवं प्रीति अग्रहरी ने प्रथम, बयालसी इंटर कॉलेज की अर्पिता मौर्य, आराध्या निषाद एवं प्रियांशी मौर्य ने द्वितीय तथा एम.डी. हसन इंटर कॉलेज के खुशी जायसवाल, सांभवी सोनी, दीपक मोदनवाल एवं नंदानी मोदनवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन