मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मुंबई पुस्तक महोत्सव के वेबसाइट का शुभारंभ

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मुंबई पुस्तक महोत्सव के वेबसाइट का शुभारंभ
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा आज मुंबई पुस्तक महोत्सव 2026 के लोगो और आधिकारिक वेबसाइट www.mumbaibookfestival.com का शुभारंभ किया गया। इस लॉन्च के साथ ही छह दिवसीय महोत्सव के लिए औपचारिक उलटी गिनती शुरू हो गई है, जिसका आयोजन 24 से 29 नवंबर 2026 तक मुंबई विश्वविद्यालय के कालीन परिसर में किया जाएगा। यह महोत्सव पुस्तकों, साहित्य, कला और संस्कृति को एक मंच पर लाएगा। इस महोत्सव का आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया (एनबीटी-इंडिया), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मुंबई विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र सरकार और बृहन्मुंबई महानगरपालिका के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें मराठी, हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं, साहित्य तथा संस्कृति को बढ़ावा देने वाले 600 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर विधायक एवं मुख्य आयोजक अमीत साटम, मुख्य संयोजक आचार्य पवन त्रिपाठी, एनबीटी-इंडिया के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद सुधाकर मराठे, मुंबई विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविंद्र डी. कुलकर्णी और एनबीटी-इंडिया के निदेशक युवराज मलिक उपस्थित थे।
यह महोत्सव मुंबई और देश भर के छात्रों, परिवारों, पाठकों, प्रकाशकों और लेखकों को वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कराने और इस उत्सव का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता है। मुंबई पुस्तकों, विचारों और संस्कृति का एक मिलन स्थल बनने के लिए तैयार है, जहां हर भाषा और उम्र के पाठक एकसाथ आ सकते हैं। इसमें प्रवेश निशुल्क है तथा पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था है।

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन