शास्त्री विद्यालय को ४० पंखों का उपहार
शास्त्री विद्यालय को ४० पंखों का उपहार
शास्त्री विद्यालय विरार में स्वागत समारोह संपन्न हुआ। संस्था के अध्यक्ष भरत मकवाना ने शाल एवं पुष्पस्तबक से अतिथि श्रीमती सोनू अमित मेहता एवं श्रीमती राखी महोदया का स्वागत किया।
श्री अमित मेहता &श्री आदि जिन युवक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से श्रीमती सोनू अमित मेहता ने लगभग चालीस हजार के ४० पंखे दान किए एवं भविष्य में और अधिक सहायता का आश्वासन दिया।आमंत्रित सदस्य आचार्य रामव्यास उपाध्याय ने सोनू जी की उदारता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। शिक्षिका अर्चना उपाध्याय ने सफल संचालन किया, प्रधानाचार्या रचना माने ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ शिक्षक घनश्याम यादव, उदयनाथ त्रिपाठी, मनोरमा उपाध्याय तथा समस्त स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया।
Comments
Post a Comment